scriptकर्नाटक : कोविड के अब तक के सारे रेकॉर्ड टूटे, 24 घंटे में 19 हजार से ज्यादा नए मामले | karnataka records highest single day spike of 19067 covid cases | Patrika News

कर्नाटक : कोविड के अब तक के सारे रेकॉर्ड टूटे, 24 घंटे में 19 हजार से ज्यादा नए मामले

locationबैंगलोरPublished: Apr 19, 2021 09:37:43 am

Submitted by:

Nikhil Kumar

– 73 फीसदी एक्टिव मरीज अकेले बेंगलूरु में- 4603 डिस्चार्ज, 81 मौतें, 620 मरीज आइसीयू में

कर्नाटक : कोविड के अब तक के सारे रेकॉर्ड टूटे

बेंगलूरु. कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की रफ्तार बीते एक दिन में और बढ़ गई। दूसरी लहर पहले से भी ज्यादा खतरनाक और चिंताजनक साबित हो रही है। राज्य में रविवार को कोविड के 19,067 मरीज मिले। इनमें से 12,793 मरीज बेंगलूरु शहर से हैं। कर्नाटक और बेंगलूरु में इससे पहले एक दिन में इतने ज्यादा मामले पहले कभी (karnataka records highest single day spike of 19067 covid cases) सामने नहीं आए हैं।

राज्य में संक्रमित कुल 11,61,065 मरीजों में से 87.34 फीसदी यानी 10,14,152 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इनमें से 4,603 मरीजों को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। 1,33,543 एक्टिव मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 620 मरीज आइसीयू में भर्ती हैं। राज्य में कोविड से 13,351 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 81 मौतों की पुष्टि रविवार को हुई। राज्य में पॉजिटिविटी दर 13.09 फीसदी और केस फेटालिटी दर 0.42 फीसदी पहुंची है। राज्य में मृत्यु दर 1.14 फीसदी है।

97897 मरीजों का उपचार
बेंगलूरु में 12,793 मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की तादाद 5,46,635 पहुंच गई है। इनमें से 4,43,614 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। 97,897 मरीजों का उपचार जारी है। बेंगलूरु में कोविड से कुल 5,123 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 60 मौतों की पुष्टि रविवार को हुई।

1.45 लाख से ज्यादा जांच
स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में गत 24 घंटे में 13,589 रैपिड एंटीजन और 1,32,056 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 1,45,645 नए सैंपल जांचे।

करीब 22 हजार ने लगवाया टीका
रविवार शाम 3.30 बजे तक राज्य में 22,065 लोगों का ही टीकाकरण हुआ। गत 93 दिनों में कुल 69,87,874 लोग टीका लगवा चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो