scriptकर्नाटक : 24 घंटे में कोविड के 1249 नए मामले | karnataka registered 1249 covid cases in 24 hours | Patrika News

कर्नाटक : 24 घंटे में कोविड के 1249 नए मामले

locationबैंगलोरPublished: Jun 30, 2022 09:23:30 am

Submitted by:

Nikhil Kumar

– 1154 संक्रमित हुए स्वस्थ, दो मौतें

corona

corona

Covid के दैनिक मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में बुधवार को नए संक्रमितों की संख्या एक हजार से अधिक रही जबकि स्वास्थ्य विभाग ने दो संक्रमितों के मौत की पुष्टि की।

प्रदेश में बुधवार को 1,249 नए मरीज मिले जबकि 1,154 लोग संक्रमण से उबरने में कामयाब हुए। प्रदेश में अभी तक संक्रमित कुल 39,68,365 लोगों में से 39,22,541 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। हालांकि, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,707 पहुंच गई है। प्रदेश में कोविड से कुल 40,075 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में बुधवार को कोविड टेस्ट पॉजिटिविटी दर 4.84 फीसदी रही।

बेंगलूरु शहरी जिले में 1,109 नए मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की तादाद 18,03,107 पहुंच गई। इनमें से 17,80,745 लोग स्वस्थ हुए हैं। कोविड से 16,968 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने एक मौत की पुष्टि बुधवार को की। शहर में कोविड के 5,393 मरीज उपचाराधीन हैं।

मैसूरु जिले में 31, दक्षिण कन्नड़ जिले में 29, धारवाड़ जिले में 13, बल्लारी जिले में 12, उत्तर कन्नड़ जिले में 8 के अलावा हासन, तुमकूरु और उडुपी जिले में 6-6 नए मामले सामने आए हैं। कोलार और शिवमोग्गा जिले में 5-5 मरीजों की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में गत 24 घंटे में 7,000 रैपिड एंटीजन और 18,753 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 25,753 नए नमूने जांचे। राज्य में बुधवार शाम चार बजे तक कुल 2,33,962 लोगों का टीकाकरण हुआ।

एक लाख से ज्यादा सेवा प्रदाताओं को मिला प्रशिक्षण : निम्हांस

बेंगलूरु. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय मानसिक आरोग्य व स्नायु विज्ञान संस्थान (निम्हांस) के संवाद कार्यक्रम के तहत अभी तक देश भर में 1,16,243 सेवा प्रदाताओं (बाल देखभाल) को प्रशिक्षण मिला है। इसमें टेली-मेंटरिंग और क्षमता निर्माण भी शामिल है। इसके अलावा 26,32,875 हितधारक और नागरिक (माता-पिता, शिक्षक, सुरक्षा कार्यकर्ता, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य इच्छुक पक्ष) सार्वजनिक प्रवचन श्रृंखला से लाभान्वित हुए।

मनोचिकित्सकों के अनुसार कोरोना महामारी के दस्तक देने के बाद से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे बेहद महत्वपूर्ण हो गए हैं। हर वर्ग के साथ बच्चे भी प्रभावित हुए हैं।

निम्हांस में बाल व किशोर मनोचिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर शेषाद्री के अनुसार बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य व इससे जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इसे एक अभियान के रूप में लेने की जरूरत है। बच्चों के लिए मानसिक स्वास्थ्य नीति बनाने में निम्हांस अन्य राज्य सरकारों की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो