script24 घंटे में 257 नए मरीजों की पुष्टि | karnataka registered 257 new corona cases in 24 hours | Patrika News

24 घंटे में 257 नए मरीजों की पुष्टि

locationबैंगलोरPublished: Jun 05, 2020 02:18:35 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

– 4320 पहुंची संक्रमितों की तादाद

Coronavirus: गुजरात में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 16 हजार से ज्यादा,  देश भर में चौथा स्थान

Coronavirus: गुजरात में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 16 हजार से ज्यादा, देश भर में चौथा स्थान

बेंगलूरु. कर्नाटक में में गुरुवार को 257 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 155 मरीज अन्य राज्यों से कर्नाटक के विभिन्न जिले लौटे प्रवासी हैं। एक मरीज विदेश से भी लौटा है। कुल 2651 उपचाराधीन मरीजों के साथ कर्नाटक में अब तक 4320 मरीज सामने आ चुके हैं। 13 मरीजों का आइसीयू में उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। 1610 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इनमें से 106 मरीजों को गत 24 घंटों में छुट्टी मिली है। जांचे गए तीन लाख 47 हजार 93 नमूनों में से तीन लाख 37 हजार 154 नमूनों में वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।

उडुपी संक्रमितों के ग्राफ में सबसे ऊपर

उडुपी जिले में कोरोना ने फिर से सिर उठाया है। 92 नए मरीज मिले हैं। सभी मरीज महाराष्ट्र से लौटे हैं। 564 संक्रमितों के साथ उडुपी संक्रमितों के ग्राफ में सबसे ऊपर है। 564 मरीजों में से 82 मरीज ही ठीक हुए हैं। एक मरीज की मौत हुई है। 481 मरीजों का उपचार जारी है।

रायचुर में संपर्क के मामले ज्यादा

उडुपी जिले के बाद रायचुर जिले में सबसे ज्यादा 88 नए पुष्ट मामले सामने आए हैं। नौ मरीज महाराष्ट्र से लौटे हैं। 30 लोग पुराने मरीज (पी-2612) से संक्रमित हुए जबकि 17 लोग पुराने मरीज (पी-2608) के कारण संक्रमण की जद में आ गए। 29 लोग तीन अलग-अलग मरीजों से संक्रमित हुए। एक मामले में संक्रमण के कारणों का पता नहीं चल सका है। एक मरीज तेलंगाना से लौटा है और एक मामला सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (एसएआरआइ) का है।

बेंगलूरु शहर में नौ पॉजिटिव

बेंगलूरु शहर में भी एसएआरआइ के दो मामलों के साथ नौ नए मरीज मिले हैं। दो मामलों में संक्रमण का कारण अज्ञात है। एक मरीज महाराष्ट्र व एक आंध्र प्रदेश से लौटा है जबकि दो मरीज तमिलनाडु से लौटे हैं।

हासन जिले में 15 मरीजों की पुष्टि हुई है। सभी महाराष्ट्र से लौटे हैं। इनमें चार, सात, नौ, आठ और तीन वर्ष के बच्चे भी हैं। मंड्या जिले में 15 व बेलगावी जिले में 12 मरीज मिले हैं। सभी मरीज महाराष्ट्र से लौटे हैं। दावणगेरे में सामने आए 13 मरीजों में से दो मरीजों में संक्रमण के कारणों का पता नहीं चला है। शेष मरीज तीन पुराने मरीजों से संक्रमित हुए हैं।

चिक्कबल्लापुर जिले में दो मरीज मिले और दोनों महाराष्ट्र से लौटे हैं। एक मरीज 10 वर्ष की बच्ची है। दक्षिण कन्नड़ जिले में चार मरीजों की पुष्टि हुई। तीन मरीज महाराष्ट्र से लौटे हैं जबकि 28 वर्षीय एक महिला मरीज संयुक्त अरब अमीरात से लौटी है। विजयपुर, तुमकूरु, हावेरी, मैसूरु, बल्लारी में एक-एक मरीज मिले हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो