script437 नए मरीज, 309 डिस्चार्ज, सात मौतें | karnataka registered 437 new covid patients in 24 hours | Patrika News

437 नए मरीज, 309 डिस्चार्ज, सात मौतें

locationबैंगलोरPublished: Mar 03, 2021 10:48:23 am

Submitted by:

Nikhil Kumar

– 5943 मरीज उपचाराधीन

437 नए मरीज, 309 डिस्चार्ज, सात मौतें

बेंगलूरु. कर्नाटक में बीते एक दिन में कोविड के 437 नए मरीज मिले जबकि 309 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। राज्य में अब तक मिले कुल 9,52,037 मरीजों में से 9,33,730 मरीज उबर चुके हैं। 5943 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में कोविड से कुल 12,343 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से सात मौतों की पुष्टि मंगलवार को हुई। राज्य में अब तक पॉजिटिविटी दर 0.68 फीसदी और केस फेटालिटी दर 1.60 फीसदी है। मृत्यु दर बढ़कर 1.29 फीसदी पहुंच गई है।

437 नए मरीजों में से 282 मरीज बेंगलूरु शहरी जिले से हैं। 4,06,129 मरीजों में से 3,97,430 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। 4,211 मरीजों का उपचार जारी है। कोविड से 4,487 मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में गत 24 घंटे में 5,349 रैपिड एंटीजन और 58,898 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 64,247 सैंपल जांचे।

वैक्सीन के लिए आगे आने की अपील
स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने लोगों से वैक्सीन के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। लोगों को केवल सरकार की प्रमाणित जानकारी पर विश्वास करना चाहिए और उसका पालन करना चाहिए। यदि टीका लगाने के बाद कोई संक्रमित हो जाता है तो बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। संतुलित भोजन और अनुशासित जीवन शैली स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इससे आर्थिक और शैक्षिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। स्वास्थ्य के बिना प्रगति नहीं कर सकते।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो