script

कोरोना : कर्नाटक में 24 घंटे में 6670 नए मामले, 101 की मौत

locationबैंगलोरPublished: Aug 07, 2020 09:00:41 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

84,232 मरीज हुए स्वस्थ, 77,686 उपचाराधीन

कोरोना : कर्नाटक में 24 घंटे में 6670 नए मामले, 101 की मौत

कोरोना : कर्नाटक में 24 घंटे में 6670 नए मामले, 101 की मौत

 

बेंगलूरु. प्रदेश में कोविड के नए मरीजों सहित इसे मात देने वाले मरीजों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में शुक्रवार को 6,670 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 1,64,924 हो गई है। इनमें से 77,686 मरीज उपचाराधीन हैं और 84,232 मरीज ठीक हो चुके हैं। 3,951 मरीजों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को और 101 मरीजों के मौत की पुष्टि की। कोरोना से अब तक 2,998 मरीजों की मौत हुई है। बेंगलूरु में 326 सहित प्रदेश में 678 मरीज आइसीयू में भर्ती हैं।

बीते एक दिन में 23,664 रैपिड एंटीजन और 19,889 आरटी-पीसीआर (Rapid Antigen and RT-PCR) जांच किए गए। अब तक 16,24,628 लोगों की जांच हुई है। प्रदेश के 814 फीवर क्लिनिकों में अब तक 22,67,737 लोगों ने परामर्श लिया है।

1200 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

बेंगलूरु शहर में 2,147 नए मामले सामने आए हैं। कुल संक्रमितों की तादाद 69,572 पहुंच गई हैं। इनमें से 33,308 मरीजों का उपचार जारी है। 35,063 मरीज ठीक हुए हैं। इनमें से 1,131 मरीजों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। अब तक 1200 मरीजों को बचाया नहीं जा सका है।
बल्लारी जिले में 684 नए मरीजों की पुष्टि हुई। 9,384 संक्रमितों में से 4,926 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 4,365 एक्टिव मामले हैं। 93 मरीजों को बचाया नहीं जा सका है।

बेलगावी जिले में भी 93 मरीजों की मौत हुई है। कुल 4,856 मरीजों में से 3,533 मरीजों का उपचार जारी है और 1,230 मरीज स्वस्थ हुए हैं। शुक्रवार को 390 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

कलबुर्गी जिले में 271 नए मामले सामने आए हैं। कुल मरीजों की तादाद 6,886 पहुंची है। इनमें से 4,256 मरीज ठीक हो चुके हैं। 129 मरीजों की मौत हुई है।

धारवाड़ जिले में भी मृतकों का आंकड़ा 181 पहुंच गया है। शुक्रवार को 266 नए मरीज मिले। कुल 5,512 मरीजों में से 2,364 मरीजों का उपचार जारी है।

उडुपी जिले में 246 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 5,605 पहुंच गई। इनमें से 3,161 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और 2,389 मरीजों का उपचार जारी है। 55 मरीजों की मौत हुई है।

मैसूरु जिले में 242 नए मरीज मिले हैं। कुल 6,718 मरीजों में से 3,843 मरीजों का उपचार जारी है और 2,662 मरीज ठीक हुए हैं। 213 मरीजों को बचाया नहीं जा सका है।

दक्षिण कन्नड़ जिले में भी 206 मरीजों की मौत हुई है। शुक्रवार को 166 नए मरीजों की पुष्टि हुई। 3373 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 3295 मरीज ठीक हो चुके हैं।

कोप्पल जिले में 173, रायचुर जिले में 171, शिवमोग्गा जिले में 151, बागलकोट जिले में 148, विजयपुर जिले में 143, हासन जिले में 138, उत्तर कन्नड़ जिले में 120, बेंगलूरु ग्रामीण जिले में 119, दावणगेरे जिले में 111, गदग जिले में 105, मंड्या जिले में 102, रामनगर जिले में 93, हावेरी जिले में 90, कोलार जिले में 88, बीदर जिले में 84, तुमकूरु जिले में 76, यादगीर जिले में 70, चिकमगलूरु जिले में 65, चिकबल्लापुर जिले में 64, चामराजनगर जिले में 63, चित्रदुर्ग जिले में 57 और कोडुगू जिले में 27 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो