scriptकोरोना : कर्नाटक में 8191 संक्रमित तो 8611 हुए कोरोना संक्रमण मुक्त | karnataka registered 8191 new covid cases in 24 hours, 8611 discharged | Patrika News

कोरोना : कर्नाटक में 8191 संक्रमित तो 8611 हुए कोरोना संक्रमण मुक्त

locationबैंगलोरPublished: Sep 20, 2020 07:43:42 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

– 79.58 फीसदी रही रिकवरी दर- चत्रदुर्ग जिले में नया मामला नहीं

MP Corona Update

MP Corona Update

बेंगलूरु. कर्नाटक (Karnataka) में रविवार को कोविड के 8,191 नए मरीजों की पुष्टि हुई। कोरोना संक्रमण मुक्त होने के बाद 8,611 मरीजों को एक साथ छुट्टी भी मिली। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक सामने आए मरीजों की संख्या 5,19,537 पहुंच गई है। इनमें से 4,13,452 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। 98,043 मरीज उपचाराधीन है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 101 और मरीजों के मौत की पुष्टि की। कोरोना से कुल 8,023 मरीज जान गंवा चुके हैं। 19 अन्य मरीजों की मौत गैर कोविड कारणों से हुई है। बेंगलूरु में 258 और हासन जिले में 62 सहित प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों के आइसीयू में कुल 811 मरीज भर्ती हैं। चित्रदुर्ग जिले में गत 24 घंटे में कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

रविवार तक प्रदेश में मृत्यु दर 1.54 फीसदी और रिकवरी दर 79.58 फीसदी रही। बीते एक दिन में 26,731 रैपिड एंटीजन और 33,746 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 60,477 सैंपल जांचे गए हैं। अब तक कुल 42,40,044 मरीजों की जांच हुई है।

बेंगलूरु में डेढ़ लाख से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ

8,191 नए मरीजों में से 3,322 मरीज अकेले बेंगलूरु शहरी जिले में मिले हैं। कुल 1,94,760 संक्रमितों में से 2,657 मरीजों को बचाया नहीं जा सका है। 1,50,348 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 41,754 मरीजों का उपचार जारी है। 2,970 मरीजों को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। बेंगलूरु शहरी जिले में रिकवरी दर 77.19 फीसदी और मृत्यु दर 1.36 फीसदी दर्ज की गई।

मैसूरु जिले में 481 मरीजों की पुष्टि हुई। कुल 29,784 मरीजों में से 4,611 मरीज उपचाराधीन हैं और 24,482 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 691 मरीजों को बचाया नहीं जा सका है।

दक्षिण कन्नड़ जिले में 380 लोग संक्रमित हुए हैं। अब तक मिले 20,134 मरीजों में से 15,103 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 4,549 मरीजों का उपचार जारी है। कोविड से 480 मरीजों की मौत हुई है।

कोप्पल जिले में 337 नए मरीजों की पुष्टि होने से मरीजों की संख्या 10 हजार के पार हो गई हैं। इनमें से 8,099 मरीज ठीक हो चुके हैं। 1,956 मरीजों का उपचार जारी है और 212 मरीजों की मौत हुई है।

धारवाड़ जिले में भी मृतकों का आंकड़ा 459 पहुंच गया है। रविवार को 305 नए मरीज मिले। कुल 15,878 मरीजों में से 2,344 मरीजों का उपचार जारी है। 459 मरीजों की मौत हुई है।

बल्लारी जिले में 298 नए मरीजों की पुष्टि हुई। 29,083 संक्रमितों में से 23,707 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 4,976 एक्टिव मामले हैं। 400 मरीजों की मौत हुई है।

शिवमोग्गा जिले में 295 नए मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों की संख्या 13,973 पहुंच गई है। इनमें से 2,989 मरीजों का उपचार जारी है। 231 मरीजों की मौत हुई है।

उडुपी जिले में भी 295 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 15,401 पहुंच गई। इनमें से 13,700 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और 1,562 मरीजों का उपचार जारी है। 139 मरीजों की मौत हुई है।

अन्य प्रभावित जिले

बागलकोट जिले में 90, बेलगावी जिले में 151, बेंगलूरु ग्रामीण जिले में 179, बीदर जिले में 77, चामराजनगर जिले में 69, चिकबल्लापुर जिले में 81, चिकमगलूरु जिले में 129, दावणगेरे जिले में 130, गदग जिले में 75, हासन जिले में 277, हावेरी जिले में 44, कलबुर्गी जिले में 136, कोडुगू जिले में 32, कोलार जिले में 105, मंड्या जिले में 165, रायचुर जिले में 132, रामनगर जिले में 57, तुमकूरु जिले में 244, उत्तर कन्नड़ जिले में 108, विजयपुर जिले में 81 और यादगीर जिले में 116 नए मरीजों की पुष्टि हुई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो