scriptकोरोना : कर्नाटक में डबल म्यूटेंट वायरस के 86 और मामले, 148 हुई संख्या | Karnataka registered 86 more cases of double mutant corona virus | Patrika News

कोरोना : कर्नाटक में डबल म्यूटेंट वायरस के 86 और मामले, 148 हुई संख्या

locationबैंगलोरPublished: May 12, 2021 10:23:58 am

Submitted by:

Nikhil Kumar

– जेनेटिक सीक्वेंसिंग बढ़ाने की जरूरत

coronaaaa.jpg

बेंगलूरु. कर्नाटक में ८६ और कोविड मरीजों के रक्त के नमूनों में डबल म्यूटेंट कोरोना वायरस (बी.१.६१७) की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या १४८ पहुंच गई है। इससे पहले तीन मई को डबल म्यूटेंट संक्रमण के ४२ नए मरीज मिले थे। उस दिन तक कुल ६२ मरीज ही मिले थे। राष्ट्रीय मानसिक आरोग्य व स्नायु विज्ञान संस्थान (NIMHANS – निम्हांस) ने सभी सैंपलों की जेनेटिक सीक्वेंसिंग (आनुवांशिक अनुक्रमण) की।

नोडल अधिकारी (आनुवांशिक अनुक्रमण) डॉ. वी. रवि ने बताया कि सभी सैंपल अप्रेल में लिए गए थे। Óयादातर सैंपल बेंगलूरु शहरी जिले से एकत्रित किए गए थे। डबल म्यूटेंट वायरस के लिए निम्हांस ने अब तक ६९६ सैंपल जांचे हैं। यूनाइटेड किंगडम और अमरीका सहित डबल म्यूटेंट वायरस २१ देशों में मिल चुका है।

उन्होंने बताया कि राÓय में सबसे पहले यनाइटेड किंगडम वेरिएंट (बी.१.१.७) सामने आया। इसके बाद सउदी अरब में मिला बी.१.१.३६ वेरिएंट परेशानी का सबब बना। इसके अलावा बी.१.१.७४ और बी.१.४६८ वेरिएंट बेंगलूरु में सर्वाधिक मिले। लेकिन, अब डबल म्यूटेंट कोरोना वायरस सभी पर हावी हो चुका है। इसके अलावा अब तक बेंगलूरु में और कोई वीओसी (वेरिएंट ऑफ कंसर्न) नहीं मिला है। लेकिन, जेनेटिक सीक्वेंसिंग (आनुवांशिक अनुक्रमण) बढ़ाने की जरूरत है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो