scriptFemina Miss India World 2022 सिनी शेट्टी : सिर्फ सुंदरता ही नहीं, पढ़ाई में भी अव्वल हैं नई मिस इंडिया | Karnataka's Sini Shetty crowned Miss India 2022 | Patrika News
बैंगलोर

Femina Miss India World 2022 सिनी शेट्टी : सिर्फ सुंदरता ही नहीं, पढ़ाई में भी अव्वल हैं नई मिस इंडिया

मिस इंडिया के ताज के लिए हुस्न की 31 परियों के बीच हुआ कड़ा मुकाबला

बैंगलोरJul 04, 2022 / 02:28 am

Santosh kumar Pandey

sini_shetty_1_1.jpg
बेंगलूरु. मुंबई में रविवार रात आयोजित Miss India 2022 मिस इंडिया 2022 ग्रैंड फिनाले में 31 प्रतिस्पर्धियों के बीच कर्नाटक की सिनी शेट्टी Sini Shetty को मिस इंडिया घोषित किया गया। राजस्थान की रुबल शेखावत फस्र्ट रनर-अप घोषित की गईं। उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकंड रनर-अप का ताज पहनाया गया।
फेमिना मिस इंडिया 2021 मनासा वाराणसी ने कार्यक्रम में मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को ताज पहनाया। मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले के शीर्ष पांच प्रतिभागियों में सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी रहे।
sini_shetty.jpg
नृत्य है पहला प्यार
21 वर्षीय सिनी का जन्म मुंबई में ही हुआ है मगर वे कर्नाटक की रहने वाली हैं और इस प्रतियोगिता में कर्नाटक का ही प्रतिनिधत्व कर रही थीं। अकाउंटिंग और फाइनेंस की स्नातक सिनी अभी प्रोफेशन कोर्स-चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (सीएफए) कर रही हैं। सौंदर्य की मल्लिका सनी भरतनाट्यम नृत्यांगना भी हैं। सिनी का पहला प्यार नृत्य ही है। चार साल की उम्र से नृत्य सीखने वाली सिनी, जब १४ साल की थी तब से भरतनाट्यम भी करती हैं।
ग्रैंड फिनाले इवेंट में नेहा धूपिया, कृति सनोन, मनीष पॉल, राजकुमार राव, डिनो मोरिया, मिताली राज, मलाइका अरोड़ा और अन्य ने भाग लिया। इस आयोजन का अन्य आकर्षण नेहा धूपिया के मिस इंडिया का ताज जीतने के 20 साल पूरे होने का जश्न था।
राजस्थान से पहली रनर-अप
राजस्थान की रुबल शेखावत को मिस इंडिया 2022 फस्र्ट रनर अप का ताज पहनाया गया। रूबल को नृत्य, अभिनय, चित्रकारी में रूचि है। उन्हें बैडमिंटन खेलना भी पसंद है।

यूपी से दूसरी रनर-अप
उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को मिस इंडिया 2022 सेकंड रनर-अप का ताज पहनाया गया। 21 वर्षीय शिनाता पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उन्हें संगीत सुनना पसंद है।
ये थे जज
मिस इंडिया के ताज के लिए हुस्न की 31 परियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मिस इंडिया का चयन करने के लिए अभिनेत्री नेहा धूपिया, मलाइका अरोड़ा, अभिनेता डीनो मोरिया, डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर और पूर्व क्रिकेटर मिताली राज को जूरी का सदस्य बनाया गया था।

Home / Bangalore / Femina Miss India World 2022 सिनी शेट्टी : सिर्फ सुंदरता ही नहीं, पढ़ाई में भी अव्वल हैं नई मिस इंडिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो