बैंगलोर

कर्नाटक में 24 घंटे में कोविड के 122 नए मामले

– एक मौत

बैंगलोरMay 18, 2022 / 11:48 pm

Nikhil Kumar

कर्नाटक में 24 घंटे में कोविड के 122 नए मामले

Karnataka में बीते एक दिन में कोविड के 122 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि 162 लोग संक्रमण से उबरे। अब तक संक्रमित कुल 39,50,004 लोगों में से 39,08,137 लोग Corona को मात दे चुके हैं। राज्य में अब कोविड के 1,761 एक्टिव मामले हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बेंगलूरु शहर में कोविड से एक मौत की पुष्टि भी की। इसके साथ ही कुल मृतकों की तादाद 40,064 पहुंच गई है। विभाग के अनुसार 44 वर्षीय इस पुरुष मरीज को सोमवार को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उसे उच्च रक्तचाप और मधुमेह के साथ हृदय की बीमारी भी थी।

122 में से 112 मामले बेंगलूरु शहर में सामने आए हैं। शहर में अब 1684 सक्रिय मामले हैं। दक्षिण कन्नड़ जिले में पांच और हासन जिले में दो के अलावा चित्रदुर्ग, धारवाड़ और रायचुर जिले में कोविड के एक-एक नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में गत 24 घंटे में 5,380 रैपिड एंटीजन और 15,508 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 20,888 नए सैंपल जांचे। राज्य में मंगलवार को 88,371 लोगों का टीकाकरण हुआ।

स्वास्थ्य शिविर लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज
चिकित्सा शिक्षा विभाग, निजी अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिकबल्लापुर जिले में डॉ. सुधाकर संस्थान की ओर से आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर रविवार को संपन्न हुआ। शिविर में रिकॉर्ड दो लाख से ज्यादा लोगों ने जांच कराई। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है और लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड ने इसे रिकॉर्ड किया है। एक ही स्थान पर लोगों की सबसे बड़ी भागीदारी का पिछला रिकॉर्ड 73,000 है।
डॉ. सुधाकर ने कहा कि 12 निजी अस्पताल, 13 निजी लैब, 18 मेडिकल कॉलेज, आठ सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, छह आयुष संस्थान सहित 1500 चिकित्सकों, 1500 नर्सों और 1000 लैब कर्मी और व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने शिविर को सफल बनाया। आस पास के तालुकों से आने वालों के लिए नि:शुल्क यातायात व भोजन की व्यवस्था थी। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के तहत मरीजों का उपचार होगा।
मंत्री ने बताया कि कर्नाटक के अन्य जिलों में इस तरह के एक चिकित्सा शिविर का विस्तार करने की भविष्य की योजना है। तीन करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत कार्ड प्रदान किया जाना बाकी हैं और इसे अगले 6 महीनों के भीतर वितरित किया जाएगा। राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शिविर का दौरा किया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.