scriptएक लाख से ज्यादा जांच, 1440 नए मरीज, 983 डिस्चार्ज | karnataka sees 1440 new covid cases in 24 hours, 983 discharged | Patrika News

एक लाख से ज्यादा जांच, 1440 नए मरीज, 983 डिस्चार्ज

locationबैंगलोरPublished: Dec 02, 2020 07:29:25 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

– कर्नाटक में 95 फीसदी से ज्यादा मरीजों ने दी कोरोना को मात

एक लाख से ज्यादा जांच, 1440 नए मरीज, 983 डिस्चार्ज

एक लाख से ज्यादा जांच, 1440 नए मरीज, 983 डिस्चार्ज

बेंगलूरु. कर्नाटक (Karnataka) में बुधवार को कोविड के 1,440 नए मामले सामने आए जबकि 983 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक संंक्रमित लोगों की संख्या 8,87,667 पहुंच गई है। इनमें से 8,51,690 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 24,150 मरीजों का उपचार जारी है। इनमें से 318 मरीज आइसीयू में भर्ती हैं। प्रदेश में तक 11,808 कोविड मरीजों मौत हुई हैं। हालांकि, इनमें से 19 मरीजों की मौत गैर कोविड कारणों से हुई है। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने 16 मौतों की पुष्टि बुधवार को की।

गत एक दिन में प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 1.35 फीसदी और केस फेटालिटी दर 1.11 फीसदी दर्ज की गई। प्रदेश में रिकवरी दर 95.94 फीसदी पहुंची है जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी पर कई दिनों से बरकरार है।

गत 24 घंटे में 19,484 रैपिड एंटीजन और 86,434 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 1,05,918 सैंपल जांचे गए हैं।

49 फीसदी मरीज बेंगलूरु से
1,440 नए मरीजों में से 712 यानी 49.44 फीसदी मरीज बेंगलूरु शहरी जिले से हैं। यहां अब तक संक्रमित 3,71,204 लोगों में से 3,48,653 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। 18,394 मरीज उपचाराधीन हैं। कोविड से 4,156 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 10 मौतों की पुष्टि बुधवार को हुई। बेंगलूरु शहर में रिकवरी दर 93.92 फीसदी और मृत्यु दर 1.11 फीसदी है।

बेंगलूरु शहरी जिले के बाद तुमकूरु जिले में सबसे ज्यादा 80, मैसूरु जिले में 64, मंड्या जिले में 52 और चित्रदुर्ग जिले में 46 नए मामले सामने आए हैं।

सभी मृतक एसएआरआइ के मरीज
बेंगलूरु शहर में 10 सहित बेंगलूरु ग्रामीण जिले में एक, चित्रदुर्ग जिले में एक, धारवाड़ जिले में एक, कलबुर्गी जिले में एक, कोलार जिले में एक और विजयपुर जिले में एक मरीज की मौत हुई है। सिवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (SARI – एसएआरआइ) के कारण सभी को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया था। जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी की उम्र 56 वर्ष या इससे ज्यादा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो