script

2798 नए संक्रमित, 54.78 फीसदी बेंगलूरु से, 880 डिस्चार्ज और 70 की गई जान

locationबैंगलोरPublished: Jul 11, 2020 09:37:53 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

कर्नाटक में मृत्यु दर 1.69 फीसदी और बेंगलूरु में 1.35 फीसदी है।

2798 नए संक्रमित, 54.78 फीसदी बेंगलूरु से, 880 डिस्चार्ज और 70 की गई जान

बेंगलूरु. प्रदेश में शनिवार को 2,798 नए कोरोना मरीजों के साथ 70 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई। अब तक एक दिन में सामने आने वाला यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इनमें से 23 मौतें बेंगलूरु में हुई हैं। 1,533 मामले अकेले बेंगलूरु में सामने आए हैं। कोरोना से ठीक हो चुके कुल 880 मरीजों को भी शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। 404 मरीज बेंगलूरु से हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36,216 हो गई है। राज्य में 20,883 मरीज उपचाराधीन है। 14,716 मरीज ठीक हो चुके हैं। 504 मरीज आइसीयू में भर्ती हैं। इनमें से 322 मरीज बेंगलूरु के अस्पतालों के आइसीयू में हैं। प्रदेश में मृतकों की संख्या 617 पहुंच गई है। इनमें से चार मरीजों की मौत गैर-कोविड कारणों से हुई है।

बीते 24 घंटे में 20,587 सैंपल जांचे गए। इनमें से 17,488 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। शनिवार शाम तक कुल 7,99,796 नमूने जांचे गए हैं। 7,46,375 नमूने निगेटिव निकले।

बेंगलूरु शहर में 1,533 नए मरीजों की पुष्टि के साथ ही कुल संक्रमितों की तादाद 16,862 पहुंच गई है। इनमें से 12,793 मरीजों का उपचार जारी है। 3,839 मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें से 404 मरीजों को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। कुल 229 मरीजों को बचाया नहीं जा सका है। इनमें से एक की मौत गैर-कोविड कारणों से हुई है।

दक्षिण कन्नड़ जिले में 186 मरीज मिले हैं। कुल 2,026 मरीजों में से 1,242 मरीजों का उपचार जारी है और 36 मरीज की मौत हुई है। इनमें से दो मरीज को मौत अन्य कारणों से हुई। 746 मरीज ठीक हो चुके हैं।

उडुपी जिले में 90 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 1,566 पहुंच गई। इनमें से 1,234 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं और 329 मरीजों का उपचार जारी है। तीन मरीज की मौत हुई है।

मैसूरु जिले में अब तक 28 मरीज जान गंवा चुके हैं। कुल 773 मरीजों में से 83 मरीज की पुष्टि शुक्रवार को हुई। 360 मरीज अब भी उपचाराधीन हैं।

तुमकूरु जिले में 78 नए मरीजों की पुष्टि हुई। 407 मरीजों में से 309 मरीजों का उपचार जारी है। 13 मरीज की मौत हुई है।
धारवाड़ जिले में 77 मरीज मिले। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 959 हो गई। इनमें से 609 मरीज उपचाराधीन हैं और 32 मरीज की मौत हुई है।

यादगीर जिले में 284 मरीजों का उपचार जारी है। शनिवार को 74 नए मामले सामने आए। एक मरीज की मौत हुई है जबकि 883 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

दावणगेरे जिले में 72 लोग संक्रमित हुए। कुल 516 मरीजों में से 17 मरीज की मौत हो चुकी है। 344 मरीज ठीक हुए हैं।
कलबुर्गी जिले में 65 नए मामले सामने आए हैं। कुल मरीजों की तादाद 2024 पहुंची है। इनमें से 1,460 मरीज ठीक हो चुके हैं। 36 मरीजों की मौत हुई है।

बल्लारी जिले में 65 नए मरीजों की पुष्टि हुई। 1619 संक्रमितों में से 972 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 605 एक्टिव मामले हैं। 42 मरीजों को बचाया नहीं जा सका है।

बीदर जिले में 63 मामले सामने आए हैं। अब तक मिले कुल 976 मरीजों में से उपचार के दौरान 53 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 591 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 332 मरीजों का उपचार जारी है।

विजयपुर जिले में 48, उत्तर कन्नड़ व गदग जिले में 40-40, बागलकोट जिले में 37, हासन जिले में 34, रामनगर जिले में 30, शिवमोग्गा जिले में 26, मंड्या और कोप्पल जिले में 23-23, चिक्कबल्लापुर जिले में 20, चामराजनगर जिले में 17, हावेरी जिले में 16, रायचुर जिले में 14, कोलार और कोडुगू जिले में 12-12, चित्रदुर्ग जिले में नौ, बेंगलूरु ग्रामीण जिले में पांच सहित बेलगावी और चिक्कमगलूरु जिले में तीन-तीन नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो