scriptकोरोना : कर्नाटक में 24 घंटे में 291 पॉजिटिव, 745 डिस्चार्ज, आठ मौतें | Karnataka sees 291 new covid cases in 24 hours | Patrika News

कोरोना : कर्नाटक में 24 घंटे में 291 पॉजिटिव, 745 डिस्चार्ज, आठ मौतें

locationबैंगलोरPublished: Dec 01, 2021 07:26:25 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

प्रदेश में मंगलवार शाम 3.30 बजे तक 4,16,839 लोगों का टीकाकरण हुआ

Female teacher found corona positive

teacher found corona positive

बेंगलूरु. प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड के 291 नए मामले सामने आए। अभी तक संक्रमित कुल 29,96,148 लोगों में से 29,51,492 लोग स्वस्थ हुए हैं। इनमें से 745 लोगों को मंगलवार को छुट्टी मिली। 6,416 मरीजों का उपचार जारी है। प्रदेश में कोविड से कुल 38,211 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से आठ मौतों की पुष्टि मंगलवार को हुई।

प्रदेश में मंगलवार को टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 0.47 फीसदी और केस फेटालिटी दर (सीएफआर) 2.74 फीसदी दर्ज की गई। रिकवरी दर 98.5 फीसदी जबकि मृत्यु दर 1.27 फीसदी है।

पांच हजार से कम हुए एक्टिव मामले
291 नए मरीजों में से 185 मरीज बेंगलूरु शहरी जिले में मिले हैं। कुल 12,56,452 संक्रमितों में से 12,35,281 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में कोविड से कुल 16,337 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से छह मौतों की पुष्टि मंगलवार को हुई। 4,833 मरीजों का उपचार जारी है।

मैसूरु जिले में 28 व दक्षिण कन्नड़ जिले में 19 नए मामले सामने आए हैं। सात जिलों में नए मरीजों की संख्या शून्य रही जबकि नौ जिलों में एक-एक मरीज मिले।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में गत 24 घंटे में 18,294 रैपिड एंटीजन और 43,510 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 61,804 नए सैंपल जांचे।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो