बैंगलोर

24 घंटे में 677 पॉजिटिव, 1678 डिस्चार्ज, 24 मौतें

कर्नाटक में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 0.60 फीसदी और केस फेटालिटी दर (सीएफआर) 3.54 फीसदी है

बैंगलोरSep 21, 2021 / 11:25 am

Nikhil Kumar

Corona vaccination

बेंगलूरु. राज्य में कोविड के नए मामलों व दैनिक जांचों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में कोविड के 677 नए मरीज मिले जबकि 1,678 मरीजों को छुट्टी मिली। कुल 29,68,543 मरीजों में से 29,16,530 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 14,358 मरीजों का उपचार जारी है। कोविड से कुल 37,627 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 24 मृतकों की पुष्टि सोमवार को हुई। सात मृतक बेंगलूरु शहर से हैं।

बेंगलूरु शहरी जिले में 213 और दक्षिण कन्नड़ जिले में 102 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही बेंगलूरु शहर में कुल संक्रमितों की तादाद 12,43,693 पहुंच गई है। इनमें से 12,20,278 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। 7,318 मरीजों का उपचार जारी है। कोरोना से कुल 16,096 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से सात मृतकों की पुष्टि सोमवार को हुई।

राज्य में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 0.60 फीसदी और केस फेटालिटी दर (सीएफआर) 3.54 फीसदी है।

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में गत 24 घंटे में 18159 रैपिड एंटीजन और 94001 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 1,12,160 नए सैंपल ही जांचे।

Home / Bangalore / 24 घंटे में 677 पॉजिटिव, 1678 डिस्चार्ज, 24 मौतें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.