scriptकर्नाटक : कोविड जांच का आंकड़ा पांच करोड़ के पार | Karnataka tests more than 5 crore covid sample | Patrika News

कर्नाटक : कोविड जांच का आंकड़ा पांच करोड़ के पार

locationबैंगलोरPublished: Oct 25, 2021 10:34:27 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

– 70 फीसदी जांच सरकारी लैबों में

So many corona patients found in Rajasthan today

So many corona patients found in Rajasthan today

बेंगलूरु. प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को पांच करोड़ कोविड जांचों का आंकड़ा पार कर लिया। कभी कोविड जांच के लिए पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान पर निर्भर रहने वाले प्रदेश में अब कुल 257 लैब हैं। इनमें से 166 में आरटी-पीसीआर, 36 में सीबी-नैट और 55 में ट्रू-नैट जांच की सुविधा है।

प्रदेश में शनिवार तक 5,00,31,061 लोगों की कोविड जांच हुई। 70 फीसदी जांच सरकारी लैबों में हुई है। 4,05,63,184 आरटी-पीसीआर और 94,67,877 रैपिड-एंटीजन जांच किए गए।

जांच के लिए नमूने लेने के लिए प्रदेश भर में 3626 केंद्र स्थापित किए गए। इनमें से 2972 केंद्र सरकारी जबकि 654 केंद्र निजी हैं। जरूरी के अनुसार मोबाइल स्वाब संग्रहण के्रंद्र भी स्थापित किए गए। प्रदेश के 63 मेडिकल कॉलेजों में आरटी-पीसीआर लैब खोले गए।

प्रदेश में 24 घंटे में कोविड के 290 नए मरीज मिले जबकि 408 लोगों को छुट्टी मिली। अब तक संक्रमित कुल 29,86,276 लोगों में से 29,39,647 लोगों ने कोरोना वायरस से जिंदगी की जंग जीती है। इसके साथ ही रिकवरी दर 98.43 फीसदी पहुंच गई है। मत्यु दर 1.27 फीसदी है। कोविड से कुल 38,017 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 10 मृतकों की पुष्टि सोमवार को हुई। 8,583 मरीजों का उपचार जारी है।

ट्रेंडिंग वीडियो