scriptकर्नाटक: मंत्रिमंडल विस्तार में इन नेताओं ने ली शपथ | Karnataka: These leaders took oath in the expansion of the cabinet | Patrika News

कर्नाटक: मंत्रिमंडल विस्तार में इन नेताओं ने ली शपथ

locationबैंगलोरPublished: Aug 04, 2021 03:48:34 pm

एक भी उपमुख्यमंत्री नहीं

vidhan_saudha.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक में बुधवार को नए मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की मौजूदगी में मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में अनुभवी व नए मंत्रियों को जगह दी गई है।
इसके साथ ही जातीय समीकरण को साधने की कोशिश में अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, लिंगायत व वोक्कालिगा समुदाय को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।

शपथ लेने वालों में गोविंद करजोल, केएस ईश्वरप्पा, आर अशोक, सीएन अश्वथ नारायण, बी श्रीरामुलु, वी सोमन्ना, जेसी मधुस्वामी, सीसी पाटिल, प्रभु चौहान, आनंद सिंह, के गोपालैया, बीए बसवराज, एसटी सोमशेखर, बीसी पाटिल, के सुधाकर, केसी नारायण गौड़ा, शिवराम हेब्बार, उमेश कत्ती, एस अंगरा, मुर्गेश निरानी, एमटीबी नागराज, कोटा श्रीनिवास पुजारी, शशिकला जोले, वी सुनील कुमार, हलप्पा आचार, अरागा ज्ञानेंद्र, शंकर पाटिल मुनेनकोप्पा, बीसी नागेश, मुनिरत्ना शामिल हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ कई दौर की बातचीत के बाद नाम तय किए गए। इसमें किसी तरह का दबाव नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो