चार तस्कर गिरफ्तार
मडिकेरी. कोडुगू जिला वन विभाग के गश्ती दस्ते ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर बाघ की खाल, नाखून, दांत, हिरण के सात सींग, खाल और अन्य चीजें जब्त की।
वन विभाग अधिकारियों के अनुसार मल्हारे तट्टाहल्ली निवासी राजेश (34), जेदे हरीश (32), जेके मनु (28) और रमेश (28) नागरहोले बाघ संरक्षण बफर क्षेत्र में बाघ का शिकार कर खाल और अन्य चीजें ले गए थे। वह हिरण का शिकार कर उसका मांस अधिक कीमत पर बेचते थे। चारों तस्करों को सिद्दापुर तहसील के माल्दारो गांव के पास खाल और नाखून बेचने का प्रयास करते समय गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने चार तस्करों के घरों पर छापें मार कर चंदन, दो बन्दूक, एक जीप और अन्य चीजों भी बरामद की।
दो दोपहिया वाहन वोर पुलिस की गिरफ्त में आए
बेंगलूरु. काडुगोन्डनाहल्ली पुलिस ने दुपहिया वाहनों को चुराने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 लाख रुपए की 18 मोटर साइकिल बरामद कीं।
पुलिस के अनुसार रूपेना अग्रहार निवासी किशोर (27) और प्रवीण (32) गत दो साल से दोपहिया वाहन चुराते थेे। उनके खिलाफ के.जी.हल्ली, हाई ग्राउंड्स, बाणसवाड़ी, केंगेरी, हलसूरु और अन्य पुलिस थानों में चोरी के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। वे अपने गिरोह के उस्ताद को जमानत पर रिहा करवाने के लिए वाहनों की चोरी करते थेे।