उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस एक महान देशभक्त थे और उन्होंने देश की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने महज 15 साल की उम्र में ही देश की आजादी में योगदान देने के बारे में सोचना शुरू कर दिया था। उनके विचार और कार्य हमें देश की भलाई के लिए काम करने के लिए प्रेरित करने चाहिए।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहली बार अपने संसाधनों से स्कूलों और कॉलेजों में एनसीसी को बढ़ावा देने का फैसला किया है। पायलटों को प्रशिक्षण देते समय एनसीसी कैडेटों को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
इससे पहले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने 75 नेताजी अमृत स्कूलों की घोषणा की और आधुनिक सरकारी उड़ान प्रशिक्षण स्कूल का उद्घाटन किया। केंद्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्विन इंजन उड़ान का अनावरण किया।
372 दिन में पहली खुराक का लक्ष्य हासिल
बेंगलूरु. राज्य सरकार ने रविवार को संपूर्ण वयस्क आबादी को कोरोना टीके की पहली खुराक लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें 372 दिन लगे।
स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने रविवार को ट्वीट कर स्वास्थ्यकर्मियों व जिला प्रशासन को इसके लिए बधाई दी। मंत्री के अनुसार कर्नाटक यह लक्ष्य हासिल करने वाला देश (चार करोड़ से ज्यादा वयस्क आबादी) का पहला राज्य है। गदग जिले ने 105 प्रतिशत टीकाकरण हासिल किया है। बीदर, बागलकोट और विजयपुर जिले में टीकाकरण कवरेज आबादी का 104 प्रतिशत रहा। उल्लेखनीय है कि सरकार ने शुक्रवार को ही छह करोड़ कोविड जांच का लक्ष्य हासिल किया।