scriptकविता पोरवाल कर्नाटक अध्यक्ष मनोनीत | Kavita Porwal nominated as Karnataka President | Patrika News

कविता पोरवाल कर्नाटक अध्यक्ष मनोनीत

locationबैंगलोरPublished: Oct 14, 2021 10:25:32 am

Submitted by:

Yogesh Sharma

ऑल इंडिया भैरव दरबार

कविता पोरवाल कर्नाटक अध्यक्ष मनोनीत

कविता पोरवाल कर्नाटक अध्यक्ष मनोनीत

बेंगलूरु. ऑल इंडिया भैरव दरबार के संस्थापक अध्यक्ष महेश चौधरी ने कविता जैन (पोरवाल) को कर्नाटक प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बुधवार शाम को आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश चौधरी, संह संस्थापक रमेश तलावत, संरक्षक दिलीप जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रकाश गौड़ा, राष्ट्रीय प्रवक्ता जिनकेश चौहान व महावीर जैन, राष्ट्रीय सचिव सुमित, कर्नाटक महासचिव निकिता जैन व मोनिका जैन ने कविता जैन को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके बाद पदाधिकारियों ने कविता जैन का शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मान किया।
मुमुक्षु दीपिका का स्वागत
बेंगलूरु. यशवंतपुर स्थानक में विराजित साध्वी राजमती एवं विनयश्री के सान्निध्य में तीर्थंकर प्रभु मुनिसुव्रत स्वामी भगवान का जाप अनुष्ठान किया गया।साध्वी ने जाप अनुष्ठान की महिमा बताई।श्रीपाल चरित्र में आज राजा श्रीपाल की कथा में बताया कि किस तरह श्रीपाल बाल्यकाल में अपना जीवन कुष्ठ रोगी के साथ बिताया। मंत्री रमेश बोहरा ने बताया कि मुमुक्ष दीपिका की तपस्या के उपलक्ष में पदमावती महिला मंडल की तरफ से गीत का आयोजन किया और मुमुक्ष का स्वागत किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो