scriptभारतीय महिलाओं के बारे में किरण बेदी ने कह दी यह बात | kiran bedi in World Congress on Women - 2019 | Patrika News

भारतीय महिलाओं के बारे में किरण बेदी ने कह दी यह बात

locationबैंगलोरPublished: Sep 09, 2019 04:56:53 pm

World Congress on Women – 2019 में Kiran Bedi, lieutenant governor of Puducherry ने कहा, महिलाओं जन्मजात होता है यह गुण

kiran Bedi latest news

भारतीय महिलाओं के बारे में किरण बेदी ने कह दी यह बात

बेंगलूरु. पुदुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी ने कहा कि भारतीय महिलाओं को स्वतंत्र निर्णय लेने की दिशा में प्रयास करना चाहिए और जीवन में स्वतंत्र होना चाहिए क्योंकि वे नेतृत्व गुणों के साथ पैदा होती हैं।
World Congress on Women – 2019 के आयोजन को संबोधित करते हुए बेदी ने विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय महिलाओं के नेतृत्व क्षमता की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाएं जन्मजात नेतृत्वकर्ता होती हैं। महिलाएं न सिर्फ अपने परिवारों बल्कि पूरे समाज का नेतृत्व करने के लिए भरोसेमंद होती हैं।
हालांकि सामाजिक निषेध की वजह से महिलाओं के नेतृत्व कौशल पर अंकुश लगता है। इसलिए जरुरत है कि महिलाएं इससे बाहर आएं और अपने नेतृत्व गुणों को साबित करें।

उन्होंने कहा कि इस नेतृत्व की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक महिला को अपने स्वयं के स्वतंत्र होने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही उन्हें किसी अन्य का समर्थन प्राप्त किए बिना आगे बढऩा चाहिए क्योंकि वह परिवार और समाज का मार्गदर्शन करने की गुणवत्ता रखती है। बेदी ने कहा कि किसी भी महिला को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए कुछ प्रयास करना चाहिए।
महिलाओं को ऐसा करने के लिए अपने अच्छे स्वास्थ्य को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुनिश्चित करना चाहिए, क्योंकि एक स्वस्थ दिमाग एक स्वस्थ समाज के विकास के बड़े हित को सुनिश्चित करेगा।

भारतीय महिलाओं के बारे में किरण बेदी ने कह दी यह बात
patrika IMAGE CREDIT:
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो