scriptकब्बन पार्क में किशोर मंडल की कार्यशाला | Kishor Mandal's workshop in Cuban Park | Patrika News

कब्बन पार्क में किशोर मंडल की कार्यशाला

locationबैंगलोरPublished: Sep 03, 2018 05:39:18 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से संगठित रहने की कला सिखाई

jainism

कब्बन पार्क में किशोर मंडल की कार्यशाला

बेंगलूरु. राजाजीनगर तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में कब्बन पार्क में तेरापंथ किशोर मंडल के लिए ‘एक और एक ग्यारह, एकता में संगठनÓ कार्यशाला आयोजित की गई। नवकार महामंत्र से शुरू कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक अमित सुराणा ने प्रेरणादायक संबोधन देकर संगठित होने का आह्वान किया। विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से संगठित रहने की कला सिखाई। परामर्शक प्रवीण नाहर, निवर्तमान अध्यक्ष सुनील बाफना, वर्तमान अध्यक्ष चंद्रेश मांडोत आदि उपस्थि थे।

डूंगरमल अध्यक्ष, नेमीचंद सचिव बने
बेंगलूरु. अखिल भारतीय राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद बेंगलूरु शाखा के चुनाव में अध्यक्ष डूंगरमल चौपड़ा, सचिव नेमीचंद संघवी, उपाध्यक्ष हेमराज जैन, सहसचिव दिलीप कांकरिया, कोषाध्यक्ष रमेश, धर्मिक शिक्षा प्रचार मंत्री मांगीलाल वेदमुथा चुने गए। चुनाव मे केंद्रीय प्रतिनिधि राष्ट्रीय मंत्री प्रकाश हिराणी, दक्षिण प्रांतीय अध्यक्ष बाबूलाल भवाणी उपस्थित थे।

विनय मुनि से लिया आशीर्वाद
बेंगलूरु. राजाजीनगर श्रीसंघ के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने चेन्नई में विनय मुनि, गौतम मुनि आदि ठाणा 5 के सान्निध्य में उपाध्याय कन्हैयालाल कमल की जयंती व विनय मुनि वागीश के 50वें दीक्षा वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम शिरकत की। विनय मुनि को शिव मुनि की आज्ञानुसार महाश्रमण व सुकन मुनि की ओर से उपाध्याय प्रवीण मुनि के मुखारबिंद से आगम ज्ञाता की उपाधि से अलंकृत किया गया। संघ सदस्यों ने उपाध्याय प्रवीण ऋषि आदि ठाणा, साध्वी धर्मप्रभा आदि ठाणा, साध्वी कुमुदलता आदि ठाणा का दर्शन लाभ भी लिया। संघ अध्यक्ष दानमल मेहता, मंत्री ज्ञानचंद लोढ़ा, उपाध्यक्ष मदनलाल गांधी, मिश्रीमल कटारिया, महावीरचंद धोका, महावीरचंद डोसी, शांतिलाल चाणोदिया, किशोर दलाल, नेमीचंद दलाल, नेमीचंद बाबेल, प्रकाश चाणोदिया, सुशील धारीवाल उपस्थित थे।

सिपानी भवन में 39 युवाओं ने किया रक्तदान
बेंगलूरु. साधुमार्गी जैन संघ के तत्वावधान में रविवार को सिपानी भवन कोरमंगला में पुनीत सिपानी व टीम द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर 39 युवाओं ने यलहंका लायंस ब्लड बैंक को रक्तदान किया। संस्था ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। जैन संघ की ओर से रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। शिविर में संघ अध्यक्ष कमल सिपानी ने धन्यवाद दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो