scriptजानिए कर्नाटक के सबसे उम्रदराज़ मतदाता को | Know Karnataka's oldest voter | Patrika News

जानिए कर्नाटक के सबसे उम्रदराज़ मतदाता को

locationबैंगलोरPublished: May 13, 2018 03:22:50 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

उम्र नहीं बनी बाधा, 111 वर्षीय ने भी किया मतदान

shivkumra swamy

बेंगलूरु. सिद्धगंगा मठ स्वामी संभवत: राज्य के सबसे अधिक उम्र के मतदाता बने। पिछले 1 अप्रेल को अपना 111 वां जन्मदिन मनाने वाले शिवकुमारस्वामी तूमकुरु स्थित मतदान केंद्र के अंदर खुद चलकर पहुंचे और वोट दिया। सिद्धगंगा मठ लगभग एक शताब्दी से राज्य में लिंगायतों का सबसे बड़ा शक्तिशाली मठ रहा है और इसका प्रदेश की राजनीति पर भी काफी प्रभाव रहा है। कहा जाता है कि देश के स्वतंत्र होने के बाद से अभी तक देश में जितने चुनाव हुए हैं शिवकुमारस्वामी ने सभी चुनावों में मतदान किया है। तूमकुरु में ही 104 साल के एक अन्य संत ने भी उम्र की परवाह किए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शिवमोग्गा विधानसभा क्षेत्र में 87 साल की एक मां भी व्हीलचेयर में बैठकर मतदान के लिए आई। मेंगलूरु में भी 99 वर्ष की एक महिला ने वोट देकर यह साबित किया कि लोकतंत्र में उनकी कितनी आस्था है। बेलगावी में 85 साल के काडप्पा जोदत्ती और उनकी पत्नी कमलव्वा (80) गोकाक विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मल्लापुर बूथ पर पहुंचे और मतदान के बाद कहा कि यह हर नागरिक का अधिकार है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए बिना किसी के प्रभाव में आए निष्पक्ष मतदान करना चाहिए। सुबह 7 बजे मतदान की फीकी शुरुआत हुई लेकिन जैसे-जैसे सूरज चढ़ा भीड़ बढ़ती गई और लगभग 10 बजते-बजते मतदान काफी तीव्र हो चुका था। दोपहर में फिर एक बार थोड़ी सुस्ती नजर आई लेकिन शाम के समय फिर से मतदान में तेजी आई।
—————
बेलगावी में 55 लाख रुपए जब्त
बेलगावी में पुलिस व चुनाव उडऩ दस्ते ने विधानसभा चुनाव के दौरान शनिवार तक 55 लाख रुपए जब्त किए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उडऩ दस्ते ने शुक्रवार को कुड़ची विधानसभा क्षेत्र के बस्तवाड़ ग्रांम में 3 लाख रुपए जब्त किए। अधिकारियों ने 31 लाख रुपए की 13,545 लीटर शराब तथा 4.5 करोड़ रुपए मूल्य के 108 वाहन भी जब्त किया। बेलगावी शहर व ग्रामीण इलाकों में कुल 6 7 जनों को गिरफ्तार किया गया और 715 प्राथमिकी दायर किए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो