scriptजानिए क्या हुआ जब हवाईअड्डे पर फंस गए रजनीकांत | Know what happened when Rajinikanth got stuck at the airport | Patrika News

जानिए क्या हुआ जब हवाईअड्डे पर फंस गए रजनीकांत

locationबैंगलोरPublished: Jan 27, 2020 03:35:27 pm

चेन्नई से मैसूर आनेवाली ट्रूजेट एयर के विमान में खराबी के चलते अभिनेता रजनीकांत सहित ६७ यात्री हवाईअड्डे पर फंसे रहे। सूत्रों के अनुसार विमान को सुबह ७.१० बजे उड़ान भरनी थी उसी समय पायलट को विमान में तकनीकी खामी का पता चला। लगभग दो घंटे की जांच-पड़ताल के बाद तकनीकी गड़बड़ी को दूर कर लिया गया।

जानिए क्या हुआ जब हवाईअड्डे पर फंस गए रजनीकांत

जानिए क्या हुआ जब हवाईअड्डे पर फंस गए रजनीकांत

बेंगलूरु. चेन्नई से मैसूर आनेवाली ट्रूजेट एयर के विमान में खराबी के चलते अभिनेता रजनीकांत सहित ६७ यात्री हवाईअड्डे पर फंसे रहे।

सूत्रों के अनुसार विमान को सुबह ७.१० बजे उड़ान भरनी थी उसी समय पायलट को विमान में तकनीकी खामी का पता चला। लगभग दो घंटे की जांच-पड़ताल के बाद तकनीकी गड़बड़ी को दूर कर लिया गया।
बताया जाता है कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते विमान लगभग दो घंटे विलम्ब से रवाना हुआ। हालांकि रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए यह एक यादगार अनुभव बन गया क्योंकि अभिनेता के फैन्स को उनके साथ बातचीत करने और सेल्फी लेने का मौका मिला।
बता दें कि रजनीकांत हिन्दी फिल्मों में तो लोकप्रिय हैं ही, तमिल फिल्मों में उन्हें सुपरस्टार का दर्जा हासिल है। हाल ही उनकी ‘दरबार’ नामक फिल्म रिलीज हुई है।

रजनीकांत की फिल्म ‘दरबार’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। एआर मुर्गदास के डायरेक्शन में बनी ‘दरबार’ में रजनीकांत के अलावा बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी भी हैं। फिल्म में जमकर एक्शन सीन्स हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो