scriptहड़़ताली परिवहन कर्मियों से मिलने पहुंचे कोडिहल्ली चंद्रशेखर गिरफ्तार | Kodihalli Chandrashekhar arrested in belgavi | Patrika News

हड़़ताली परिवहन कर्मियों से मिलने पहुंचे कोडिहल्ली चंद्रशेखर गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: Apr 10, 2021 05:51:41 pm

हड़ताल चौथे दिन भी जारी

majestic_06.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक में परिवहन कर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। इसी बीच, बेलगावी शहर में किसान नेताओं और सडक़ परिवहन निगम के कर्मचारियों के नेताओं से मिलने आए राज्य किसान संघ के अध्यक्ष कोडिहल्ली चंद्रशेखर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। चंद्रशेखर को उनके होटल से हिरासत में लिया गया।
चंद्रशेखर शनिवार सुबह बेलगावी पहुंचे थे और बिना अनुमति किसानों और परिवहन कर्मचारियों के नेताओं से मिलने के लिए आए थे। उनके आने की सूचना पर पुलिस होटल के कमरे में पहुंची और उसे हिरासत में लिया।
इसी बीच, वेतन संबंधी मुद्दों पर हड़ताल कर रहे राज्य के स्वामित्व वाले परिवहन निगम के बस कर्मचारियों के महासंघ के वर्गों के बीच दरारें पड़ गई हैं शनिवार को उनकी हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही।
मालूम हो कि कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को सडक़ परिवहन निगमों के कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया था। हड़ताल से राज्य भर में बस सेवाएं प्रभावित हुईं हैं।
श्रम विभाग ने हड़ताल से जनता को होने वाली असुविधा का हवाला देते हुए हड़ताल को औद्योगिक विवाद अधिनियम के प्रावधानों के खिलाफ बताया और प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो