scriptकोहली के एक छक्के से बनेगा अनूठा रिकॉर्ड | Kohli will make a record of six sixes | Patrika News

कोहली के एक छक्के से बनेगा अनूठा रिकॉर्ड

locationबैंगलोरPublished: May 01, 2018 07:57:45 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले में यह रिकॉर्ड बन सकता है

kohli
कोहली के एक छक्के से बनेगा अनूठा रिकॉर्ड
बेंगलूरु. बेंगलूरु का एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम एक अनूठा रिकॉर्ड बनाने के करीब है। यहां मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले में यह रिकॉर्ड बन सकता है। दरअसल, विराट कोहली चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभी तक 99 छक्के उड़ा चुके हैं। अगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक और ***** लगाते हैं तो वह स्टेडियम में उनका 100 वां ***** होगा। कोहली के 100 वें छक्के के साथ ही बेंगलूरु का चिन्नास्वामी एक मात्र ऐसा स्टेडियम होगा जहां तीन बल्लेबाजों ने 100 से ज्यादा छक्के लगाए होंगे। क्रिस गेल (150) और एबी डिविलियर्स (101) दो ऐसे बल्लेबाज हैं जो यह आंकड़ा पहले ही पार कर चुके हैं।
————
तुहिन रहे प्रदेश में अव्वल
राष्ट्रीय स्तर पर मिली 65वीं रैंक
जेइइ मेन का परिणाम जारी
बेंगलूरु. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने सोमवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेइइ) मेन का परिणाम जारी किया। तुहिन गिरिनाथ को देश में ६५वां व प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ। प्रभात रेड्डी को देश में १२४वां और निखिल कृष्ण को २५५वां स्थान प्राप्त हुआ। इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए सीबीएसइ ने ८ अप्रेल को जेइइ मेन ऑफलाइन और १५ व १६ अप्रेल को ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया था। प्रदेश में १० हजार से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी २० मई को आयोजित होने वाली जेइइ एडवांस के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। इसके लिए बुधवार से पंजीकरण शुरू होगा। तुहिन आइएएस अधिकारी तुषार गिरिनाथ के बेटे हैं।
—————

साध्वीवृंद का सभा भवन में प्रवेश
मंड्या. साध्वी लब्धिश्री आदि ठाणा का सोमवार को पुष्प आश्रय तुबिनकेरे से तेरापंथ सभा भवन में प्रवेश हुआ। सभा अध्यक्ष पारसमल गुंदेचा, शांतिलाल आच्छा, चंदनमल बोहरा, सुरेश भंसाली, शांतिलाल चोपड़ा, पारसमल संचेती आदि मौजूद रहे।
———

चातुर्मास प्रवेश 21 जुलाई को
बेंगलूरु. जयमल जैन श्रावक संघ की ओर से जयधुरन्धर मुनि, जयकलश मुनि, जयपुरन्दर मुनि का चातुर्मास प्रवेश 21 जुलाई को वीवीपुरम स्थित महावीर धर्मशाला में होगा। विल्सन गार्डन जैन स्थानक में सोमवार को इसकी घोषणा की गई। चैनराज गोटावत को चातुर्मास समिति संयोजक नियुक्त किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो