scriptकांग्रेस को पद ग्रहण समारोह स्थगित करना चाहिए था: प्रहलाद जोशी | KPCC should have postponed oath taking ceremony: Pralhad Joshi | Patrika News

कांग्रेस को पद ग्रहण समारोह स्थगित करना चाहिए था: प्रहलाद जोशी

locationबैंगलोरPublished: Jul 12, 2020 08:19:35 pm

Submitted by:

Rajeev Mishra

कांग्रेस नेताओं के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर बोले केंद्रीय मंत्री

कांग्रेस को पद ग्रहण समारोह स्थगित करना चाहिए था: प्रहलाद जोशी

कांग्रेस को पद ग्रहण समारोह स्थगित करना चाहिए था: प्रहलाद जोशी

बेंगलूरु.
कांग्रेस विधायकों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि आयोजकों को डीके शिवकुमार के पदभार संभालने का कार्यक्रम सावधानी के साथ ऑनलाइन करना था अथवा स्थगित कर देना था। दरअसल, अभी तक तीन कांग्रेस विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिन्होंने डीके शिवकुमार के कार्यक्रम में शिरकत की थी।
वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि जब तकनीक इतना अत्याधुनिक हो चुका है कि दूर-दराज के लोगों को एक साथ एक प्लेटफार्म पर जोड़ा जा सकता है तो एक ही स्थान पर 200 से अधिक लोगों को इकट्ठा करने की क्या जरूरत थी। वह भी बिना सावधानी बरते। राजनीतिज्ञ कई लोगों से मिलते हैं और इसलिए उन्हें अधिक सावधान रहने की जरूरत है ताकि कोविड-19 का प्रसार रोका जा सके। वे खुद व्यक्तिगत तौर पर वहां नहीं जाते जहां कोई भीड़ होती है।
एचके पाटिल द्वारा कोविड-19 मरीजों की देखभाल में लापरवाही बरते जाने और शवों को दफनाने में प्रोटोकॉल उल्लंघन के मसले पर मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि पाटिल कोई गंभीर व्यक्ति नहीं है। उन्होंने यह कभी नहीं बताया कि क्या किया जाना चाहिए। पार्टी में उन्हें कोई पद नहीं मिला है और वे हाशिए पर हैं। यह केवल अपनी ओर ध्यान आकर्षित करने का तरीका है।
महादयी परियोजना के नए प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी
महादयी परियोजना के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा फिर से प्रस्ताव मांगे जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि नया प्रस्ताव भेजकर उसे अनुमोदित कराया जाएगा। इससे पहले भेजा गया प्रस्ताव 17 साल पुराना था और स्वाभाविक रूप से वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने नया प्रस्ताव भेजने को कहा है। उन्होंने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से बात की है। प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी। इसमें कोई समस्या नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो