scriptकेएसआरटीसी की महिला कर्मचारियों की जांच | KSRTC's investigation of women employees | Patrika News
बैंगलोर

केएसआरटीसी की महिला कर्मचारियों की जांच

डिपो दो में लगा शिविरपहले दिन 400 से अधिक की जांच

बैंगलोरNov 12, 2019 / 04:22 pm

Yogesh Sharma

केएसआरटीसी की महिला कर्मचारियों की जांच

केएसआरटीसी की महिला कर्मचारियों की जांच

बेंगलूरु. कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) में पहली बार किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी के सहयोग से, केएसआरटीसी के डिपो 2, बेंगलूरु सेंट्रल डिवीजन में महिला कर्मचारियों के लिए मुफ्त कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया। दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन मंगलवार को सुबह निगम के प्रबंध निदेशक शिवयोगी सी कलासद ने किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक कलासद ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केएसआरटीसी में कुल 3200 महिला कर्मचारी हैं और साथ में अन्य सहयोगी निगमों में कुल 8500 कर्मचारी हैं। निगम में महिलाएं कंडक्टर और मैकेनिकल का कठिन काम कर रही हैं। चूंकि, महिला कर्मचारी घर और कार्यस्थल दोनों जगह काम करती हैंं, इसलिए उनका फिट और स्वस्थ रखना आवश्यक है। यह निगम की जिम्मेदारी है कि उनकी कर्मचारी स्वस्थ व चुस्त दुरुस्त रहें। इसलिए केएसआरटीसी ने स्वास्थ्य जांच के साथ बीमारियों की रोकथाम के लिए शिविर का आयोजन कर रहा है। पहले दिन ४०० से अधिक महिला कर्मचारियों की जांच की गई। शिविर के उद्घाटन समारोह में निदेशक कार्मिक और पर्यावरण कविता एस.मानिकेरी, डॉ. महंत, डॉ. सत्यनारायण, मुख्य श्रम एवं कल्याण अधिकारी, मंडल नियंत्रक बेंगलूरु, केंद्रीय प्रभाग और अन्य उपस्थित थे।

Home / Bangalore / केएसआरटीसी की महिला कर्मचारियों की जांच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो