script

कंगना रनौत का बॉडीगार्ड मंड्या जिले में गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: May 30, 2021 11:59:37 pm

Submitted by:

Sanjay Kumar Kareer

कुमार हेगड़े को मुंबई पुलिस ने बलात्कार और धोखाधड़ी के आरोप में पकड़ा

कंगना रनौत का बॉडीगार्ड मंड्या जिले में गिरफ्तार

कंगना रनौत का बॉडीगार्ड मंड्या जिले में गिरफ्तार

बेंगलूरु. विवादास्पद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े को मुंबई पुलिस ने यहां से गिरफ्तार कर लिया है। हेगड़े के खिलाफ एक 30 वर्षीय ब्यूटीशियन ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे।
कंगना रनौत के बॉडीगार्ड के खिलाफ मुंबई पुलिस ने डीएन नगर में केस दर्ज किया था। एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर आरोप था कि उसने ब्यूटीशियन को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। हेगड़े से जुड़ी इस बात की पुष्टि रविवार को हुई है।
पुलिस के अनुसार हेगड़े पिछले दस दिन से फरार था। उसे राज्य के मंड्या जिले में हेगड़हल्ली गांव से शनिवार रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस रविवार को उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुमार हेगड़े को उसकी शादी के एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया। वह गांव में रहकर किसी दूसरी लडक़ी से शादी करने वाला था। वीरेंद्र भोसले के नेतृत्व में बनी एक टीम ने हेगड़े को उसकी शादी के एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
एक 30 वर्षीय ब्यूटीशियन ने बीते हफ्ते ही कुमार हेगड़े के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। महिला ने उस पर बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। महिला ने बताया था कि वह एक-दूसरे को करीब आठ सालों से जानते थे। महिला ने हेगड़े पर आरोप लगाया था कि उसने महिला को बीते साल जून में शादी के लिए प्रपोज किया था।
शादी के लिए राजी हो जाने पर कुमार हेगड़े ने कुछ महीने लिव इन रिलेशनशिप में रहने की बात कहीं, जिसके लिए वह राजी हो गई थी। लेकिन उसने महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। इसके बाद पिछले महीने हेगड़े ने अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाकर उससे 50 हजार रुपए लिए लेकिन पैसे लेने के बाद से वह गायब हो गया था।
मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 377 और 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले पर एक्ट्रेस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

ट्रेंडिंग वीडियो