scriptकुमारस्वामी के कांग्रेस तथा भाजपा से 5-5 सवाल | Kumarswami questions both BJP and Congress | Patrika News

कुमारस्वामी के कांग्रेस तथा भाजपा से 5-5 सवाल

locationबैंगलोरPublished: Jul 28, 2020 09:14:35 am

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

किस उपलब्धि का जश्न मना रही है सरकार

कुमारस्वामी के कांग्रेस तथा भाजपा से 5-5 सवाल

कुमारस्वामी के कांग्रेस तथा भाजपा से 5-5 सवाल

बेंगलूरु. कोरोना वायरस की चिकित्सा के लिए सुरक्षा उपकरणों की खरीदी में भ्रष्टाचार को लेकर जुबानी जंग में व्यस्त भाजपा तथा कांग्रेस को पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने उनके सवालों का जवाब देने की चुनौती है।उन्होंने रविवार को ट्विटर पर जारी सवालों में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के नेताओं को पूछा है कि भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे कांग्रेस के नेताओं ने अभी तक एक भी मामले को लेकर शिकायत क्यों नहीं दर्ज की है? रोज प्रेस वार्ता क्या इसलिए हो रही हैं कि कांग्रेस को राजस्व के नुकसान की चिंता है या केवल सुुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा कर रहे हैं?क्या कांग्रेस नेताओं को को जवाब या हिसाब मिलने से इस मामले का पटाक्षेप हो जाएगा?कांग्रेस नेता बताएं कि उनके कार्यकाल में लोकायुक्त संस्था को कमजोर कर एसीबी का गठन क्यों किया गया था?
कुमारस्वामी ने भाजपा नेताओं से पूछा है कि अगर सरकार कुछ भी नहीं छिपाना चाहती तो कांग्रेस की न्यायिक जांच के मांग की अनदेखी क्यों की जा रही है? जिन मंत्रियों पर आरोप लगे हैं, उनसे त्यागपत्र क्यों नहीं लिया जा रहा है?इस मामले में लिप्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई से भी भाजपा क्यों डर रही है?
कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने के लिए भाजपा मंत्रियों का समूह प्रेसवार्ताओं का आयोजन कर रहा है इन प्रेसवार्ताओं का वास्तविक लक्ष्य क्या है? क्या ऑपरेशन कमल के लिए लिया गया ऋण चुकाने के लिए भ्रष्टाचार किया जा रहा है?
किस उपलब्धि का जश्न मना रही है सरकार

हासन. राज्य सरकार की ओर से सोमवार को अपनी एक वर्ष की उपलब्धियों की पुस्तिका जारी करने पर जद-एस के अध्यक्ष एचके कुमारस्वामी ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए पूछा कि राज्य सरकार इस कार्यक्रम के माध्यम से किस उपलब्धि का जश्न मना रही है?
उन्होंने सकलेशपुर में कहा कि इस सरकार की प्रशासन पर कोई पकड़ नहीं होने से हर क्षेत्र में विफल है। राज्य सरकार बताए कि क्या गत 122 दिन बाद भी कोरोना संक्रमण के हालात बद से बदतर नहीं हो रहे हैं? क्या इस बात को लेकर जश्न मनाया जा रहा है?
उन्होंने पूछा कि क्या कृषि तथा किसानों के लिए घातक कर्नाटक भूमि सूधार कानून अध्यादेश लाने का जश्न मनाया जा रहा है? कृषि उपज मंडियों को बंद कराने के लिए एपीएमसी ऐक्ट में संशोधन का जश्न मनाया जा रहा है? बुनकर तथा लघु उद्यम इकाइयों को तबाह करने का जश्न मनाया जा रहा है? या रेशम उद्यम को तबाह करने का जश्न मनाया जा रहा है?
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो