बैंगलोर

गुरु के प्रवास से भूमि तीर्थ बन जाती है- साध्वी डॉ. मंगलप्रज्ञा

साध्वी वृन्द का मैसूर चातुर्मास के लिए प्रस्थान

बैंगलोरApr 14, 2021 / 11:27 am

Yogesh Sharma

गुरु के प्रवास से भूमि तीर्थ बन जाती है- साध्वी डॉ. मंगलप्रज्ञा

बेंगलूरु. साध्वी डॉ. मंगलप्रज्ञा का एक दिवसीय प्रवास तुलसी चेतना केंद्र कुंबलगुडु में रहा। महाश्रमण सभागार में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए साध्वी डॉ.मंगलप्रज्ञा ने कहा यह परिषद भव्य प्रतीत हो रहा है। गुरु प्रवास से यह भूमि तीर्थ भूमि बन गई है। शक्ति संवर्धित करने वाले परमाणु यहां आने वाले हर व्यक्ति को आनंद की अनुभूति कराते रहेंगे। तेरापंथ का हर सदस्य सौभाग्यशाली है क्योंकि यहां सब के बाहरी और भीतरी विकास के लिए अवकाश है। बेंगलूरु सभा अध्यक्ष सुरेश दक ने साध्वी का चेतना केंद्र परिसर में पहुंचने पर स्वागत किया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के पूर्व अध्यक्ष विमल कटारिया ने गतिविधियों की जानकारी दी। विजयनगर सभा अध्यक्ष राजेश रावत ने अनुभव सुनाए। विजयनगर तेरापंथ महिला मंडल मंत्री मधु कटारिया ने कहा आज साध्वी को यहां पाकर हम सभी हर्ष की अनुभूति कर रहे हैं। अखिल भारतीय महिला मंडल की पूर्व मंत्री बीना वैद ने कहा यहां की प्रकृति के कण-कण में आज भी अध्यात्म तप जप एवं ज्ञान के स्वर सुनाई दे रहे हैं। साध्वी सुदर्शनप्रभा, साध्वी सिद्धियशा, साध्वी राजुलप्रभा, साध्वी चैतन्यप्रभा एवं साध्वी शौर्यप्रभा ने गीत का संगान किया।
साध्वी वृन्द का भावपूर्ण विहार
साध्वी डॉ. मंगलप्रज्ञा ने बेंगलूरु से मैसूर चातुर्मास के लिए प्रस्थान किया। वेन्चेपालरया सीमा पर बेंगलूरु श्रावक समाज से विदा लेते हुए साध्वी ने कहा तेरापंथ धर्म संघ में एक गुरु के नेतृत्व मे श्रावक समाज निश्चिंता और आनंद की अनुभूति करता है। बेंगलूरु सीमा पर साध्वी डॉ. मंगलप्रज्ञा के प्रति मंगल कामना करते हुए विजयनगर सभा अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा साध्वी मंगलप्रज्ञा का सात्विक व्यवहार, सद संस्कार हमारे मन के धरातल पर सदा कायम रहेगा। इस अवसर पर आरआर नगर युवक परिषद, बिड़दी से जितेश देवड़ा, कुशल देवड़ा,केन्गेरि से महेंद्र दक, विजयनगर सभा मंत्री मंगल कोचर, सभा उपाध्यक्ष प्रकाश गांधी, महेंद्र टेबा उपस्थित थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.