scriptशक्ति का सही उपयोग करना सीखें: देवेंद्रसागर | Learn to use your power: acharya devendra sagar | Patrika News

शक्ति का सही उपयोग करना सीखें: देवेंद्रसागर

locationबैंगलोरPublished: Dec 10, 2019 04:56:09 pm

Submitted by:

Saurabh Tiwari

acharya devendra sagar : प्रवचन में कहा कि शक्ति के दो रूप ध्वंसात्मक और सृजनात्मक हैं

शक्ति का सही उपयोग करना सीखें: देवेंद्रसागर

शक्ति का सही उपयोग करना सीखें: देवेंद्रसागर

बेंगलूरु. आचार्य देवेंद्रसागर ने प्रवचन में कहा कि शक्ति के दो रूप ध्वंसात्मक और सृजनात्मक हैं। कोई आदमी अपनी शक्ति का उपयोग सृजन में करता है और कोई आदमी अपनी शक्ति का उपयोग ध्वंस में करता है। (acharya devendra sagar) बहुत से लोग दुनिया में ऐसे हैं, जो शक्तिशाली हैं, पर उनकी शक्ति का उपयोग केवल ध्वंस में होता है। वे निर्माण नहीं केवल ध्वंस जानते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई शक्तिशाली तो शक्ति का सही उपयोग करना सीखें। उन्होंने कहा की धन कमाने की आज बहुत सारी विद्याएं प्रचलित हैं। एक विज्ञान में ही नए-नए विषय सामने आ रहे हैं। लेकिन आत्मा को छोड़कर केवल शरीर को साधा जा रहा है, आत्मविद्या का अभाव होता जा रहा है। अध्यात्म विद्या को बिल्कुल दरकिनार कर दिया गया है। परिणाम यह कि आज का मानव अशांत है, दिग्भ्रम है, तनावग्रस्त है, कुंठित है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति, समाज या राष्ट्र- सबकी शांति, सुरक्षा और सुदृढ़ता का पहला साधन है आध्यात्मिक चेतना का जागरण और अहिंसा की स्थापना।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो