scriptVIDEO : आप भी देखें…मंदिर परिसर में घुसा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद ही पल-पल की हरकत | Leopard Karnataka CCTV Shravanbelagola Jain Temple Bahubali | Patrika News

VIDEO : आप भी देखें…मंदिर परिसर में घुसा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद ही पल-पल की हरकत

locationबैंगलोरPublished: Sep 15, 2019 05:41:15 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

हासन जिले के चन्नरायपट्टण तालुक स्थित इस क्षेत्र में तेंदुए ने हाल ही में एक कुत्ते को शिकार बनाया और तब से अक्सर शिकार की तलाश में यहां दस्तक देता रहता है।

VIDEO : आप भी देखें...मंदिर परिसर में घुसा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद ही पल-पल की हरकत

CCTV GRAB

हासन. कर्नाटक के हासन जिले में श्रवणबेलगोला के मंदिर परिसर के आसपास एक तेंदुए ने आतंक मचा रखा है।

हासन जिले के चन्नरायपट्टण तालुक स्थित इस क्षेत्र में तेंदुए ने हाल ही में एक कुत्ते को शिकार बनाया और तब से अक्सर शिकार की तलाश में यहां दस्तक देता रहता है।
एक दिन पहले ही रात यह तेंदुए ने मंदिर परिसर में प्रवेश किया तो उसकी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं।तेंदुआ मंदिर के कार्यालय भवन और भोजन कक्ष के आसपास देखा गया।

लगभग 3 मिनट के सीसीटीवी फुटेज में यह धीरे-धीरे मंदिर परिसर में प्रवेश करता है और अपने शिकार की तलाश करता है।
तेंदुए को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के लोगों में भय व्याप्त है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से तेंदुए को पकडऩे का अनुरोध किया है ताकि वे चैन की सांस लें।

ज्ञात हो कि श्रवणबेलगोला के आसपास पहाड़ी क्षेत्र है, इस कारण यहां जंगली जानवर आते रहते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो