बैंगलोर

लॉकडाउन के विकल्प पर विचार करे राज्य सरकार: सदानंद

जान बचाने के लिए प्रशासन को कड़े फैसले करना अनिवार्य

बैंगलोरMay 07, 2021 / 05:26 am

Sanjay Kulkarni

लॉकडाउन के विकल्प पर विचार करे राज्य सरकार: सदानंद

बेंगलूरु. केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण ही कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करना संभव हो सका है। राज्य सरकार को भी इस पर विचार-करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाने के लिए प्रशासन को कड़े फैसले करना अनिवार्य है। ऐसे में अगर कोरोना कफ्र्यू से अगर अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हैं तो राज्य सरकार के पास लॉकडाउन के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। हाल में शीर्ष अदालत ने भी मुंबई शहर में लॉकडाउन के कारण से ही कोरोना की चेन टूटने की बात की है।
राज्य सरकार की विफलता पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरामय्या के बयान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति करने का नही है। अगर विपक्ष के पास कोई सकारात्मक सुझाव है तो उनका स्वागत है। लेकिन केवल राजनीति करने के लिए प्रशासनिक खामियां निकालने से कुछ भी हासिल नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य को मांग के अनुपात में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ बातचीत की है। गुरुवार को राज्य को 975 टन तरल ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.