scriptकर्नाटक में 5 जुलाई से हर रविवार रहेगा लॉकडाउन | Lockdown will be held in Karnataka every Sunday from July 5 | Patrika News

कर्नाटक में 5 जुलाई से हर रविवार रहेगा लॉकडाउन

locationबैंगलोरPublished: Jun 27, 2020 10:14:21 pm

Corona Lockdown in Karnataka
रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा कफ्र्यू

cm_meeting_02.jpg
बेंगलूरु. राज्य में बढ़ रहे कोरोना के मामलों (Coronavirus Cases) के मद्देनजर सरकार ने पांच जुलाई से हर रविवार को लॉकडाउन रखने का फैसला किया है।

सीएम बीएस येडियूरप्पा ने शनिवार को कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद राजस्व मंत्री आर. अशोक ने बताया कि सरकार एसएसएलसी परीक्षा के खत्म होने का इंतजार कर रही है।उसके बाद कुछ कड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
आवश्यक सेवाओं को छोडक़र अन्य गतिविधियों की अनुमति नहीं

शनिवार को तीन मुख्य फैसले लिए गए जिसके तहत 5 जुलाई से हर रविवार को लॉकडाउन रहेगा। रविवार को आवश्यक सेवाओं को छोडक़र अन्य गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी। लॉकडाउन अगले आदेश तक लागू रहेगा।
10 जुलाई से सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को पांच दिन ही काम करना होगा। इसके साथ ही 29 जून से रात आठ बजे से सुबह 5 बजे तक कफ्र्यू रहेगा।

बता दें कि फिलहाल कफ्र्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू किया गया था। इसके साथ ही सरकार ने बीबीएमपी को आदेश दिया है कि बड़े बाजारों में भीड़ से बचने के लिए अधिक संख्या में थोक सब्जी बाजार स्थापित किए जाएं।
कोरोना मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
बता दें कि कर्नाटक में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में भारी उछाल आया। पिछले चौबीस घंटे में राज्य में ९१८ नए मरीज सामने आए हैं। यह राज्य में एक दिन में मिली कोविड-19 मरीजों की सर्वाधिक संख्या है।
राज्य में शनिवार को सबसे ज्यादा मरीज बेंगलूरु में पाए गए हैं। हैं। शनिवार को बेंगलूरु में 596 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बेंगलूरु में एक्टिव मामलों की संख्या 1913 हो गई है। बेंगलूरु में शनिवार को तीन लोगों की मौत हो गई। बेंगलूरु में 125 सहित राज्य में कुल 197 संक्रमित आईसीयू में भर्ती हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो