बेंगलूरु. यलहंका उप नगर पुलिस ने वाहनों चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान दर्शन (21) और लक्ष्मण (20) के रूप में हुई है। ये नकली चाबियों की मदद से वाहन चुराते थे। दोनों की सूचना पर 10 लाख रुपए कीमत की 15 स्कूटर और छह मोटर साइकिलों को जब्त किया है। दोनों कलबुर्गी जिले के है। पहले निर्माण मजदूर का काम करते थे। लक्ष्मण एक साल से एक गैरेज में मैकेनिक था और वहीं वाहनों के लॉक तोडऩे में माहिर हो गया। आरोपी के खिलाफ सीके अच्चूकट्टू, बनशंकरी, बिड़दी, आरटीनगर, एचएएल थानों में मामले दर्ज हैं।