scriptगत वर्ष जून के बाद दक्षिण कन्नड़ जिले में सबसे कम एक्टिव केस | Lowest active cases in Dakshina Kannada district after June last year | Patrika News

गत वर्ष जून के बाद दक्षिण कन्नड़ जिले में सबसे कम एक्टिव केस

locationबैंगलोरPublished: Nov 25, 2021 08:32:56 am

Submitted by:

Nikhil Kumar

10 फीसदी मृतक दक्षिण कन्नड़ के बाहरी जिलों से

Female teacher found corona positive

teacher found corona positive

बेंगलूरु. कभी कोविड के एक्टिव मरीजों के मामले में आगे रहने वाले दक्षिण कन्नड़ जिला के लोगों ने राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग के सामवार तक के आंकड़ों के अनुसार जिले में 103 एक्टिव केसस हैं। जून 2020 के बाद से एक्टिव मामलों की यह सबसे कम संख्या है। स्वास्थ्य विभाग जिले में प्रतिदिन करीब 4000 आरटी-पीसीआर जांच कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार वायरस को फैलने से रोकने पर ध्यान देने के साथ जिला प्रशासन स्थिति की निगरानी करना जारी रखेगा।

जिला कोविड नोडल अधिकारी डॉ. अशोक एच. ने बताया कि जिले के अस्पतालों में करीब 30 कोविड मरीज उपचाराधीन हैं। 73 मरीज होम आइसोलशन में हैं। जिले में अभी तक कोविड के 1692 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से सात मरीजों की मौत गैर-कोविड कारणों से हुई है। 98.45 फीसदी मरीजों ने कोरोना वायरस से जिंदगी की जंग जीती है। केस फेटालिटी दर 1.45 फीसदी है।

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 952 मरीजों की मौत हुई। मंगलूरु तालुक में 418, बंटवल में 138, बेल्थानगडी में 101, पुत्तूर में 88 और सुलिया में 46 मरीजों की मौत हुई। 10 फीसदी मृतक दक्षिण कन्नड़ के बाहरी जिलों से हैं। अन्य जिलों से 1545 मरीजों को दक्षिण कन्नड़ जिलों के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया। इनमें से 161 मरीजों का बचाया नहीं जा सका।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो