scriptMade a bonded labourer for 7 years | एक लाख के कर्ज के बदले 7 साल तक बनाया बंधुआ मजदूर | Patrika News

एक लाख के कर्ज के बदले 7 साल तक बनाया बंधुआ मजदूर

locationबैंगलोरPublished: Sep 17, 2023 06:19:47 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

  • सही समय पर कर्ज नहीं लौटाने पर विश्वनाथ ने शंकर को बंधुआ मजदूर के तौर पर खेतों में सात साल से काम करवाता था

एक लाख के कर्ज के बदले 7 साल तक बनाया बंधुआ मजदूर
एक लाख के कर्ज के बदले 7 साल तक बनाया बंधुआ मजदूर

पुत्री की शादी के लिए एक लाख रुपए का कर्ज लेने वाले एक व्यक्ति को 7 साल तक बंधुआ मजदूर बनाए रखे जाने का मामला बीदर जिले में प्रकाश में आया है। पुलिस के अनुसार अलीयम्बर गांव निवासी शंकर हालाकुड़े (60) ने पुत्री की विवाह के लिए विश्वनाथ गंगाशेट्टी से एक लाख रुपए का कर्ज लिया था। सही समय पर कर्ज नहीं लौटाने पर विश्वनाथ ने शंकर को बंधुआ मजदूर के तौर पर खेतों में सात साल से काम करवाता था। आरोप है कि उसने शंकर के पुत्र बसवराज पाटिल का मानसिक रूप से उत्पीडन किया था। शंकर ने विश्वनाथ के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। विश्वनाथ ने शंकर से ब्याज के नाम पर अभी तक 7.30 लाख रुपए प्राप्त किए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को तलाश कर रही है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.