scriptमरुधरा जैन संघ का दीपावली स्नेह मिलन | Madhavra Jain Sangh's Deepawali Sneh Milan | Patrika News

मरुधरा जैन संघ का दीपावली स्नेह मिलन

locationबैंगलोरPublished: Nov 13, 2018 07:07:02 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

अध्यक्ष माणकचंद गुलेछा ने स्वागत किया।

jainism

मरुधरा जैन संघ का दीपावली स्नेह मिलन

बेंगलूरु. बन्नेरघट्टा रोड स्थित एक रिसॉर्ट में मरुधरा जैन संघ का 27वां स्नेह मिलन हुआ। संघ के पदाधिकारियों ने सहयोगी भवरलाल महावीर बड़ोदिया बोहरा का सम्मान किया। अध्यक्ष माणकचंद गुलेछा ने स्वागत किया।

मंत्री पदम भुरट ने संघ की गतिविधियों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष गौतम मकाणा ने आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
तपस्यार्थियों का बहुमान किया गया एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। आगामी वर्ष हेतु सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करने का भी किया गया।

कृत्रिम पैर के लिए आर्थिक मदद
बेंगलूरु. कर्नाटक मारवाड़ी यूथ फेडरेशन एवं लेडीज सर्कल-19 के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को भगवान महावीर जैन अस्पताल के कृत्रिम पैर केंद्र में 555 जरूरतमंदों को आर्थिक मदद प्रदान की गई। लेडीज सर्कल की चेयरमैन गोल्डी, फिल्म कलाकार प्रियंका उपेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा
मंड्या. भाजपा कार्यालय में सोमवार को अनंत कुमार के निधन पर शोक सभा हुई। एन शिवण्णा ने मंत्री चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और जीवन चरित्र पर प्रकश डाला। बी हर्ष, मलिका अर्जन, सिद्धराजू, चिन्नास्वामी, सी चंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो