scriptसादगी से मनाया महावीर जन्म कल्याणक | Mahavir birth celebrated with simplicity | Patrika News

सादगी से मनाया महावीर जन्म कल्याणक

locationबैंगलोरPublished: Apr 07, 2020 08:31:27 am

सुमतिनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के तत्वावधान में महावीर नगर स्थित सुमतिनाथ जिनालय में आचार्य अजीतशेखर सूरीश्वर व आचार्य नयचंद्रसागर सूरीश्वर की निश्रा में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया।

सादगी से मनाया महावीर जन्म कल्याणक

सादगी से मनाया महावीर जन्म कल्याणक

मैसूरु. सुमतिनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के तत्वावधान में महावीर नगर स्थित सुमतिनाथ जिनालय में आचार्य अजीतशेखर सूरीश्वर व आचार्य नयचंद्रसागर सूरीश्वर की पावन निश्रा में भगवान महावीर स्वामी की तस्वीर पर पुष्पहार पहनाकर दीप प्रज्वलित कर महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया।
प्रशासन के आदेशानुसार लोगों के मध्य दूरी रखते हुए पूजा अर्चना की गई। बाद में त्रिशला नंदन वीर की, जय बोलो महावीर की जैसे गगनभेदी जयकारे लगाए गए।

इस अवसर पर सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार दांतेवाडिय़ा, ट्रस्टी हंसराज पगारिया, सुविधिनाथ राजेंद्रसूरी जैन संघ के अध्यक्ष शांतिलाल हरण, सुमति नाथ नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रवीण लुंकड़, उपाध्यक्ष संजय चौहान, सचिव अमित दांतेवाडिय़ा, राजेंद्रसूरी नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रकाश झोटा, उपाध्यक्ष भरत गांधीमूथा, सचिव विक्रम हरण, रॉयल ग्रुप के अध्यक्ष कैलाश भंडारी, कृष्णराजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एस.ए.रामदास, चामराजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एल.नागेंद्र, मैसूरु महानगर पालिका उपायुक्त एन.एम.शशिकुमार, मैसूर शहर अपराध शाखा के एसीपी मरियप्पा आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो