scriptसाधु-संतों को महावीर जन्म कल्याण उत्सव का आमंत्रण | Mahavir Birth Welfare Festival Invites To Saints-Saints | Patrika News

साधु-संतों को महावीर जन्म कल्याण उत्सव का आमंत्रण

locationबैंगलोरPublished: Mar 27, 2019 02:07:43 am

भगवान महावीर स्वामी का 2618वां जन्म कल्याण 17 अप्रेल को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जैन युवा संगठन ने तैयारी शुरू कर दी है।

साधु-संतों को महावीर जन्म कल्याण उत्सव का आमंत्रण

साधु-संतों को महावीर जन्म कल्याण उत्सव का आमंत्रण

बेंगलूरु. भगवान महावीर स्वामी का 2618वां जन्म कल्याण 17 अप्रेल को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जैन युवा संगठन ने तैयारी शुरू कर दी है। साधु-साध्वी-गुरु भगवंत सेवा समिति का चेयरमैन अर्चित पारेख और सह चेयरमैन मनीष पोरवाल को बनाया गया है।

पदाधिकारियों ने देवनहल्ली में आचार्य चन्द्रयशसूरी, बेंगलूरु में साध्वी यशोमती, कांतिप्रज्ञा, कंचनकंवर, उप प्रवर्तक विनयमुनि, उपप्रवर्तक गौतम मुनि, साध्वी प्रभा, दिव्ययशाश्री से भेंट कर जन्म उत्सव में उपस्थित होने की विनती की। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के अध्यक्ष भरत रांका, उपाध्यक्ष रूपचंद कुमट, मंत्री दिनेश खिवेंसरा, सहमंत्री मुकेश बाबेल, कोषाध्यक्ष विपुल पोरवाल, जैन युवा संघ के संगठन के ट्रस्टी राजेन्द्र चतुर, सुरेश मांडोत, विनोद नंदावत, सुभाष गोटावत, दिलीप संचेती, भरत बाफना उपस्थित थे।

संसार में चार चीजें अति दुर्लभ
मैसूरु. जैन साध्वी कुसुम प्रभा ने अपने प्रवचनों में कहा कि संसार मे चार चीजें अतिदुर्लभ हैं। मनुष्य भव, जिन्नवाणी, श्रद्धा व संयम। साध्वी ने विस्तार से इनके बारे में श्रद्धालुओं को समझाया। प्रवचन के बाद भाजपा विधायक एल.नागेन्द्र व पार्षद प्रमिला देवी ने साध्वी से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर बाबूलाल मुणोत, कान्तिलाल पटवारी, जेठमल, प्रकाश पोरवाल, गटराज संघवी, कांतिलाल जोटा, राजमल जैन आदि उपस्थित थे।

शुद्ध पौष्टिक आहार की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा एफकेसी
बेंगलूरु. राज्यपाल वजूभाई वाळा ने शहर में फेडरेशन ऑफ कर्नाटक केटरर्स (एफकेसी) के स्थापना समारोह का उद्घाटन किया। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष पंकज कोठारी ने कहा कि सार्वजनिक समारोह तथा अन्य क्षेत्रों में आज 3 लाख से अधिक रसोइए कार्यरत हैं। लेकिन यह कर्मचारी संगठित नहीं होने के कारण कई सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसे कर्मचारियों के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए एफकेसी संगठन का गठन किया गया है। राज्य में इस क्षेत्र के कर्मचारियों को संगठित करने का यह पहला प्रयास है। आनेवाले दिनों में यह संगठन कर्मचारियों की आवाज बनकर उभरेगा।


संघ के माध्यम से स्थायी कर्मचारियों की नियुक्तियां, विभिन्न करों का भुगतान, आहार सुरक्षा कानून में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा इस क्षेत्र पर लगाई गई 18 फीसदी जीएसटी अधिक होने के कारण इसे 5 फीसदी तक लाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर संघ की ओर से राज्यपाल वजूभाई वाळा का सम्मान किया गया।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो