scriptमानवता की सेवा कर मनाई महावीर जयंती | Mahavir Jayanti celebrated by serving humanity | Patrika News

मानवता की सेवा कर मनाई महावीर जयंती

locationबैंगलोरPublished: Apr 06, 2020 06:45:21 pm

Submitted by:

Yogesh Sharma

ईटा जैन महिला मंडल ने बांटे एक हजार किट

मानवता की सेवा कर मनाई महावीर जयंती

मानवता की सेवा कर मनाई महावीर जयंती

बेंगलूरु. मागड़ी रोड स्थित ईटा सकल जैन संघ के तत्वावधान में ईटा जैन महिला मंडल की ओर से एक हजार जरूरतमंदों परिवारों को भोजन सामग्री के किट दिए गए। पंडित रत्न ज्ञानमुनि ने वितरण के पूर्व आशीर्वाद लेने पहुंचे ईटा जैन महिला मंडल की सदस्याओं के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि भगवान महावीर के सन्देश जिओ और जीने दो को सार्थक करने वाला यह महिला मंडल ने मानव सेवा कर भगवान महावीर जयंती को सच्चे रूप में मनाया है। ईटा जैन महिला मंडल की अध्यक्ष सरला श्रीमाल ने बताया कि इस कार्य के लिए ईटा निवासी सकल जैन समाज के परिवारों ने सिर्फ फोन करने पर ही सहयोग की स्वीकृति दी। मंत्री ललिता सांखला ने बताया कि महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्याओं के साथ विभिन्न स्थानों पर वितरण में सहयोग किया। ईटा सकल जैन संघ के अध्यक्ष रमेशचंद दक ने बताया कि उनकी टीम ने सोशल डिस्टेन्सिंग की पूरी सावधानी के साथ जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण किया। उन्होंने जैन इस सेवा कार्य में ईटा जैन महिला मंडल की सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी का सराहनीय सहयोग रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो