scriptरात तक गरबा में थिरके समाज जन | maheshwari garba | Patrika News
बैंगलोर

रात तक गरबा में थिरके समाज जन

माहेश्वरी समाज महिला मंडल का आयोजन

बैंगलोरOct 06, 2019 / 08:04 pm

Yogesh Sharma

रात तक गरबा में थिरके समाज जन

रात तक गरबा में थिरके समाज जन

बेंगलूरु. माहेश्वरी महिला मंडल और माहेश्वरी युवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार रात को डांडिया रास का आयोजन माहेश्वरी भवन में किया गया। मां दुर्गा की पूजा में माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष निर्मल तापडिय़ा, माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष कान्ता काबरा, माहेश्वरी युवा संघ के उपाध्यक्ष अरविंद लोहिया, माहेश्वरी सभा के कोषाध्यक्ष अजय राठी, माहेश्वरी सौहार्द कोपरेटिव सोसायटी की सुलोचना जाजू, निरंजन सारडा, माहेश्वरी महिला मंडल की सलाहकार सदस्य सावित्री देवी मालू, बिमला देवी साबू ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया।

ये रहे प्रतियोगिताओं में विजेता
समूह प्रतियोगिता में प्रथम रही तनवी बिहानी, विनीता सारडा, नैना सारडा, स्नेहा सारडा, अनुज राठी, शुभम बिहानी। सर्वोत्तम वेशभूषा में अनुज राठी, अनिषा लाहोटी, विवेक भूतड़ा, वन्दना हेड़ा, भगवान दास जाजू , सुलोचना जाजू, सर्वोत्तम डांडिया में नेहा चेचानी, अंजली पटवानी, विनित सारडा , सोनल माहेशवरी, अजय राठी, रंजना तोतला, सहेली गु्रप प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार क्षुतीका रांदड, निशी मून्दडा, माधुरी सारडा, राज नंदीनी भूतड़ा द्वितीय पुरस्कार विजेता सुलोचना जाजू , पुष्पा जाजू, वीणा जाजू, उषा बल्दवा को मिला , पति-पत्नी गरबा डाडिया में प्रथम पुरस्कार सतीश-संगीता मून्दड़ा रहे। द्वितीय पुरस्कार वीणा -भगवान जाजू को मिला। 55 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए गरबा में महिला में नीरा लड्ढा पुरुष में श्रीबल्ब डागा रहे। संचालन विजयलक्ष्मी सारडा, श्वेेता बियाणी, अकित लोहिया ने किया। सचिव विजयलक्ष्मी ने आभार जताया।
इससे पूर्व माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कन्या भोजन कार्यक्रम का आयोजन महिला मंडल एवम समाज की बहनों के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर 56 बालिकाओं को भोजन करवा कर दक्षिणा एवं स्टील टिफिन, पानी की बोतल, नैपकिन का वितरण किया गया।

Home / Bangalore / रात तक गरबा में थिरके समाज जन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो