scriptमकर संक्रांति आज, बाजारों में रौनक | makar sankranti will be celebrated today | Patrika News

मकर संक्रांति आज, बाजारों में रौनक

locationबैंगलोरPublished: Jan 14, 2019 07:14:00 pm

देश के कृषकों द्वारा नई फसल के आगमन पर और पौराणिक रूप से सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश का त्यौहार मकर संक्रांति मंगलवार को मनाया जाएगा। वहीं राज्य में रह रहे तमिलनाडु मूल के लोग इसे पोंगल के रूप में मनाते हैं।

bangalore news

मकर संक्रांति आज, बाजारों में रौनक

बेंगलूरु. देश के कृषकों द्वारा नई फसल के आगमन पर और पौराणिक रूप से सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश का त्यौहार मकर संक्रांति मंगलवार को मनाया जाएगा। वहीं राज्य में रह रहे तमिलनाडु मूल के लोग इसे पोंगल के रूप में मनाते हैं।
मकर संक्रांति की तैयारियों को लेकर रविवार व सोमवार को बेंगलूरु सहित पूरे राज्य में जोरदार खरीददारी हुई। शहर के अधिकांश बाजार खरीददारों से पटे रहे। विशेषकर फल, फूल और पारंपरिक पूजन सामग्री के बिक्री जोरों पर रही। बाजरों में एलु-बेल्ला, गन्ना, गुड़, मूंगफली, शकरकंद, केला पत्ता सहित फूलों की सर्वाधिक मांग रही। इसके अतिरिक्त तिल से बनी पारंपरिक मिठाइयों की बिक्री भी बढ गई।
वहीं शहर में तमिलनाडु मूल के लोगों ने पोंगल की तैयारी शुरू कर दी है। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक उत्सव के तौर पर पोंगल बनाने का आयोजन किया गया।
देश के भिन्न प्रांतों में संक्रांति अपनी अलग अलग लोक परंपराओं के साथ मनाई जाती है। बेंगलूरु में रह रहे उत्तर भारतीय समुदाय के लोग भी अपने अपने राज्यों के पांरपरिक तरीके से संक्रांति मनाने की तैयारी में जुट गए हैं।
फल-फूल की कीमतों में भारी उछाल
फलों और फूलों की कीमतों में अचानक आई तेजी से मकर संक्रांति के खरीददारों की जेब ढीली हो रही है। पिछले दो दिनों के दौरान फलों और फूलों की कीमतों में बीस फीसदी तक की वृद्धि हुई है। हालांकि महंगाई के बावजूद लोगों का त्यौहार को लेकर उत्साह बरकरार है और हर प्रकार की पूजन सामग्री की भारी मांग है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो