बैंगलोर

जीवन को सुंदर बनाना हमारे हाथ-साध्वी भव्यगुणाश्री

धर्मसभा का आयोजन

बैंगलोरMar 25, 2023 / 07:11 pm

Yogesh Sharma

जीवन को सुंदर बनाना हमारे हाथ-साध्वी भव्यगुणाश्री

बेंगलूरु. अजितनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ नगरथपेट में साध्वी भव्यगुणाश्री ने कहा कि दुःख का कारण श्रेष्ठ कर्मो का अभाव, सुख का कारण श्रेष्ठ कर्मों का प्रभाव और अशांति का कारण स्वयं का बुरा स्वभाव है। जन्म लेना हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन इस जीवन को सुंदर बनाना हमारे हाथ में है और जब सुख की यह संभावना हमारे हाथ में है तो फिर यह दुख कैसा।यह शिकायत कैसी, हम क्यों भाग्य को कोसें और दूसरे को दोष दें। जब सपने हमारे हैं तो कोशिशें भी हमारी होनी चाहिए। जब पहुंचना हमें है तो यात्रा भी हमारी ही होनी चाहिए, पर सच तो यह है जीवन की यह यात्रा सीधी और सरल नहीं है इसमें दुख हैं, तकलीफें हैं, संघर्ष और परीक्षाएं भी हैं। ऐसे में स्वयं को हर स्थिति-परिस्थिति में, माहौल-हालात में सजग एवं संतुलित रखना वास्तव में एक कला है। साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि किसी को दुष्ट मत समझो। किसी का बुरा मत चाहो किसी का बुरा मत करो और तुम निर्भय हो जाओगे। यह दुनिया के लिए एक महान सेवा करेगा। यदि आप जो भी सेवा करते हैं, उसका प्रतिफल नहीं चाहते हैं, तो ईश्वर की प्राप्ति आपके हाथ में है। किशोरकुमार जियानी ने बताया कि साध्वी की निश्रा में रविवार को सुबह अजितनाथ परमात्मा का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया जाएगा। सुबह 7 बजे शक्रस्तव अभिषेक एवं स्नात्र महोत्सव होगा। कीर्ति कुमार बंदामूथा, मूलचंद जैन, प्रेमा बेन गांधीमूथा, भारती बंदामूथा ने दर्शन वंदन सेवा का लाभ लिया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.