किसानों ने बनाई मानव शृंखला
मंड्या. बैल मेला रद्द करने व पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग के विरोध में किसानों ने शुक्रवार को पांडवपुरा चौराहा पर मानव शृखला बनाकर पुलिस व जिला प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल किसानों ने बताया कि वे पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग का विरोध कर रहे हैं। चौराहा पर किसानों के प्रदर्शन करने पर वाहनों का जाम लग गया। प्रदर्शन में किसान संघ जिला अध्यक्ष केम्पेगौड़ा, नागराज, मंजुनाथ, गणेश, विजय कुमार, स्वामी शिवान्ना सहित किसानों ने भाग लिया।