scriptमाणेक शॉ परेड मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम | Manek sha pared ground gears up for Republic Day | Patrika News

माणेक शॉ परेड मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

locationबैंगलोरPublished: Jan 24, 2020 08:39:14 pm

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

माणेक शॉ परेड मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम,गणतंत्र दिवस सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाममाणेक शॉ परेड मैदान में आयोजन, दो हजार विद्यार्थी शामिल

माणेक शॉ परेड मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

माणेक शॉ परेड मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

बेंगलूरु.गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को शहर के माणेक शॉ परेड मैदान में बृहद बेंगलूरु महानगरपालिका की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। महानगरपालिका के आयुक्त बीएच अनिलकुमार ने यहां शुक्रवार को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की रुपरेखा पेश करते हुए कहा कि सुबह 8.55 बजे राज्यपाल वजूभाई वाळा परेड मैदान पर पहुंचेंगे। राज्यपाल को सुरक्षा दलों के तीन वरिष्ठ अधिकारियों का परिचय दिया जाएगा।9 बजे राज्यपाल तिरंगा फहराएंगे। तिरंगा लहराते ही तीन हेलिकॉप्टर से तिंरगे पर फूल बरसाएं जाएंगे। राज्यपाल परेड की सलामी स्वीकृत करने के पश्चात गणराज्योत्सव का संदेश देंगे।
परेड में पुलिस, केरल पुलिस, स्काउट एन्ड गाइडस, एनसीसी, सेवा दल, सिविल डिफेंस तथा विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों समेत विभिन्न 44 टुकडियों के 1750 जनें भाग लेंगे। पहली बार परेड में बीबीएमपी के सफाई कर्मचारियों को शामिल किया गया है। विभिन्न शालाओं के 2000 हजार से अधिक विद्यार्थी तीन सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पश्चात राज्यपाल विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देनेवालों को सेवा पुरस्कारों से पुरस्कृत करेंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विवरण देते हुए आयुक्त ने कहा कि कार्यक्रम का आगाज किक्केरी कृष्णमूर्ति के ‘जय भारत जननीय तनुजाते (नाडगीत) से होगा। उसके पश्चात बेंगलूरु दक्षिण जिले के वीईएस स्कूल के 600 विद्यार्थी ‘हमारा भारत महान नृत्य पेश करेंगे।उसके पश्चात चामराजपेट तथा पादरायनपुरा बीबीएमपी स्कूल के 600 विद्यार्थी संत बसवेश्वर की जीवनी पर आधारीत ‘कल्याण क्रांतिÓ नृत्य पेश करेंगे।चिक्कबिदरकल्लू सरकारी स्कूल के 800 विद्यार्थी ‘भारत भाग्य विधाता नृत्य पेश करेंगे।
उसके पश्चात द आर्मी सर्विस क्रॉप्स के 20 जवान मोटर साइकिल का ‘द टोनार्डसÓ का साहस भरा हैरतअंगेज प्रदर्शन करेंगे। उसके पश्चात कर्नाटक राज्य पुलिस के आंतरिक सुरक्षा विभाग (गरुडा) के 27 कर्मचारी आपदाओं के दौरान राहत तथा बचाव कार्यों को लेकर प्रदर्शन देंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए परेड मैदान में 10 हजार आसनों की व्यवस्था की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो