scriptमंसूर की दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल में करोड़ों की संपत्ति | Mansoor's assets worth crores in Delhi, UP, West Bengal | Patrika News

मंसूर की दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल में करोड़ों की संपत्ति

locationबैंगलोरPublished: Aug 07, 2019 09:51:22 pm

Submitted by:

Rajendra Vyas

आइएमए धोखाधड़ी मामला

IMA

मंसूर की दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल में करोड़ों की संपत्ति

बेंगलूरु. आइएमए कंपनी के संस्थापक और धोखाधड़ी के प्रमुख आरोपी मोहम्मद मंसूर खान की नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में करोड़ों रुपयों की संपत्तियां होने की जानकारी मिली है। विशेष जांच दल (एसआइटी) मंसूर को 14 दिनों तक हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहा है। पता चला है कि मंसूर का एक मित्र के जरिए नई दिल्ली में असद खान नामक व्यक्ति से परिचय हुआ।
असद एक पब्लिकेशन हाउस का संचालक है, जो घाटे में चल रहा था। मंसूर ने कुछ शर्तों पर 25 करोड़ रुपयों का निवेश किया और पब्लिकेशन संस्थान का निदेशक भी बन गया। मंसूर ने 40 करोड़ रुपए खर्च कर विभिन्न आकार में पवित्र कुरान को प्रिंट करवाए। इन्हें रमजान, बकरीद, मिलाद और अन्य त्योहारों पर मुफ्त में वितरित किया। बेंगलूरु और मेंगलूरु में हज शिविरों में धार्मिक ग्रंथ की प्रतियां प्रदान की। आरोपी ने बेंगलूरु के कुछ मौलवियों को लालच देकर उसके समर्थन में भाषण देने और उसकी कंपनी में निवेश का अनुरोध करने के लिए कहा। लालच का शिकार हुए कुछ मौलवियों ने ऐसा किया भी। इनकी बातों में आकर हजारों लोगों ने निवेश किया। एसआइटी ने असद और उसके दो पुत्रों से पूछताछ की। असद ने बताया कि मंसूर ने उसके पब्लिकेशन हाउस पर 15 करोड़ रुपए का निवेश किया था। 25 करोड़ रुपए देकर दो शापिंग माल खरीदे हैं।
उत्तर प्रदेश में एक कारखाना और शापिंग माल भी खरीदा है। एसआइटी ने प्रवर्तन निदेशालय (इडी) अधिकारियों को इन सभी संपत्तियों को जब्त करने का सुझाव दिया। जांच से पता चला है कि मंसूर ने अब्बास नामक एक व्यक्ति को 13 करोड़ रुपए दिए थे।
मंसूर ने दुबई से नई दिल्ली लौटते समय अपना लैपटाप, मोबाइल अब्बास के हवाले किया। इडी ने अब्बास को इन सभी चीजों को दुबई के अधिकारियों के हवाले करने के लिए कहा है। मंसूर ने कोलकाता, पटना और अन्य शहरों में संपत्तियां खरीदी हैं। इस सिलसिले में ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो