scriptसैकड़ों अनुबंधित कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं | Many contract employees have not been paid since 6 months | Patrika News

सैकड़ों अनुबंधित कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं

locationबैंगलोरPublished: Jan 08, 2021 10:13:40 am

Submitted by:

Nikhil Kumar

– सरकार जो इन्हें प्रतिमाह 14 से 15 हजार रुपए मानदेय देती है, उसी से इनका परिवार चलता है।

सैकड़ों अनुबंधित कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं

सैकड़ों अनुबंधित कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं

– काली और बीआरटी टाइगर रिजर्व

बेंगलूरु.

शिकार व अन्य अवैध गतिविधियों पर नजर रख इसे रोकना इनका प्रमुख कार्य है। स्थानीय निवासी होने के कारण आसपास के इलाकों पर इनकी मजबूत पकड़ है। सरकार जो इन्हें प्रतिमाह 14 से 15 हजार रुपए मानदेय देती है, उसी से इनका परिवार चलता है।

लेकिन काली और बिलिगिरिरंगा स्वामी टाइगर रिजर्व (Kali and Biligiri Rangaswamy Tiger Reserve in karnataka) के इन सैकड़ों अनुबंधित कर्मचारियों को करीब छह माह से वेतन या मानदेय नहीं मिला है। अधिकारियों के अनुसार बजट में कटौती से यह समस्या उत्पन्न हुई है। कोरोना महामारी ने स्थिति और बिगाड़ दी। करीब 300 कर्मचारियों ने एक जनवरी को प्रदर्शन भी किया। अधिकारियों के अनुसार दो से तीन सप्ताह में मानदेय के भुगतान की उम्मीद है।

एक कर्मचारी ने बताया कि बंडीपुर, भद्रा और नागरहोले टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों को समय पर मानदेय मिल रहा है। केंद्र सरकार द्वारा बजट में कटौती से पहले ही इन तीनों टाइगर रिजर्वों के लिए धन राशि आवंटित हो गई थी। लेकिन काली और बिलिगिरिरंगा स्वामी टाइगर रिजर्व के अधिकारी इसमें पीछे रह गए। खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो