scriptसंपत्ति कर बचाने के लिए गलत जानकारी दे रहे मकान मालिक | many house owners evade property tax | Patrika News
बैंगलोर

संपत्ति कर बचाने के लिए गलत जानकारी दे रहे मकान मालिक

3.90 लाख मकान मालिकों को नोटिस

बैंगलोरDec 17, 2020 / 11:24 pm

Nikhil Kumar

संपत्ति कर बचाने के लिए गलत जानकारी दे रहे मकान मालिक

संपत्ति कर बचाने के लिए गलत जानकारी दे रहे मकान मालिक

बेंगलूरु. शहर में ढेर सारे मकान मालिक अचल संपत्ति के बारे में गलत जानकारी देकर कम संपत्ति कर का भुगतान कर रहे हैं। बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के आयुक्त मंजुनाथ प्रसाद ने बताया कि ऐसे 3 लाख 90 हजार मकान मालिकों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी किया गया है। शहर के विभिन्न वार्डों में वाणिज्य भवनों का निर्माण कर इसे आवास बताकर कम संपत्ति कर का भुगतान किया गया है।

शहर के विभिन्न वार्डों को ए, बी, सी, डी, ई, तथा जी श्रेणियों में विभाजित किया गया है। ए श्रेणी के वार्डों में बी श्रेणी से अधिक संपत्ति कर का भुगतान किया जाता है। इसके लिए हर श्रेणी के लिए संपत्ति कर का निर्धारण किया गया है लेकिन कई लोगों ने कम संपत्ति कर के भुगतान के लिए अपने मकान की श्रेणी के बारे में गलत जानकारी दी है।

हाल में बीबीएमपी ने जीआइएस मैपिंग के तहत ऐसे मकानों को चिन्हित किया है। जहां मकान मालिकों ने गलत जानकारी देकर कम संपत्ति कर का भुगतान किया है। ऐसे मालिकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

17 लाख मकान मालिकों ने किया कर भुगतान
शहर में 17 लाख मकान मालिकों ने संपत्ति कर का भुगतान किया है। वर्ष 2016 से गलत जानकारी देकर कम संपत्ति कर का भुगतान करनेवालों से दो गुणा संपत्ति कर तथा 2 फीसदी ब्याज वसूला जाएगा।

Home / Bangalore / संपत्ति कर बचाने के लिए गलत जानकारी दे रहे मकान मालिक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो