script

भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में होंगे महत्वपूर्ण निर्णय

locationबैंगलोरPublished: Jan 15, 2020 09:03:42 pm

Submitted by:

Surendra Rajpurohit

इसी तरह सीएए के समर्थन में हुब्बली में रैली करने आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली को सफल बनाने की रणनीति पर भी बैठक में चर्चा होगी। शनिवार को होने जा रही इस रैली के जरिए सीएए का विरोध कर रहे विपिक्षी दलों के नेताओं पर शाह पलटवार करेंगे।

बेंगलूरु
भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार की शाम मल्लेश्वरम स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर होगी जिसमें मंत्रिमंडल के विस्तार,नगारकिता संशोधन कानून को लेकर विवाद, स्थानीय निकायों के चुनावों की तैयारियों, पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्तियां तथा पार्टी के संगठन से जुड़े मसलों पर चर्चा होने की संभावना है।

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री बी.एस. येडियूरप्पा केन्द्रीय मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा, प्रह्लाद जोशी, जगदीश शेट्टर, गोविन्द कारजोल, आर. अशोक, केएस. ईश्वरप्पा सहित अनेय नेता भाग लेंगे। गुरुवार को शाम 5 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में पिछले एक माह से खटाई में पड़े मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्रियों की कायशैर्ली, विदायकों की मांगों सहित प्रमुख मसलों पर बातचीत होगी।


इसी तरह सीएए के समर्थन में हुब्बली में रैली करने आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली को सफल बनाने की रणनीति पर भी बैठक में चर्चा होगी। शनिवार को होने जा रही इस रैली के जरिए सीएए का विरोध कर रहे विपिक्षी दलों के नेताओं पर शाह पलटवार करेंगे।

 

लिहाजा भाजपा इस रैली को सफल बनाकर शक्ति प्रदर्शन करेंगी। इसी तरह बैठक में जून माह में होने वाले विधानसभा की तीन स्नातक व एक शिक्षक सीट सहित कुल 4 सीटों के चुनाव मे पार्टी के उम्मीदवार तय करने के मकसे पर भी चर्चा किए जाने की सभावना है। दूसरी तरफ राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को ही 6 शहरी निकायों के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की है। बैठक में इन चुनावों को जीतने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

इतना ही नहीं, बैठक में मुख्यमंत्री येडियूरप्पा सीएए के बारे में किए जा रहे विपक्षी दलों के दुष्प्रचार के बारे में लोगों को घर घर जाकर जानकारी देने के पदाधिकारियों को निर्देश दे सकते हैं। इस कार्यक्रम को पहले ही लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है लिहाजा बैठक में इस कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी तरीके से चलाने पर बल दिया जाएगा। तीन दिन पहले ही प्रदेश के 18 जिला भाजपा अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं लिहाजा बैठक में शेष जिलों के लिए पदाधिकारियों के नाम तय करने पर चर्चा हो सकती है।

 

ट्रेंडिंग वीडियो