script

मराठा विकास निगम का मराठी भाषा से संबंध नहीं : कारजोल

locationबैंगलोरPublished: Nov 24, 2020 08:51:20 pm

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

जानकारी के अभाव में इसे लेकर भ्रामक प्रचार

मराठा विकास निगम का मराठी भाषा से संबंध नहीं : कारजोल

मराठा विकास निगम का मराठी भाषा से संबंध नहीं : कारजोल

बेंगलूरु. उपमुख्यमंत्री गोविंद कारजोल ने कहा कि कर्नाटक में सदियों से रहने वाले मराठा समुदाय के विकास के लिए मराठा विकास निगम के गठन का फैसला किया गया है। इस निगम का महाराष्ट्र या मराठी भाषा से कोई संबंध नहीं है। राज्य के कुछ कन्नड़ संगठन जानकारी के अभाव में इसे लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं।
उन्होंने विजयपुर जिले के मुद्देबिहाल में कहा कि निगम के गठन की मांग कई वर्ष से लंबित थी। मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने इसे पूरा किया है। राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्प है। पहले भी कई सरकारों ने विभिन्न समुदायों के विकास के लिए निगमों का गठन किया है।उन्होंने कहा कि जिनके पास कर्नाटक के विभिन्न जिलों में रहने वाले मराठा समुदाय के इतिहास की सही जानकारी नहीं है,वही इसका विरोध कर रहे हंै। कन्नड़ संगठनों को 5 दिसंबर को आयोजित कर्नाटक बंद का फैसला वापस लेना चाहिए। इस मामले को लेकर सरकार कन्नड़ संगठनों की हर आशंका का समाधान करने को तैयार है।
भाजपा की ग्राम स्वराज्य यात्रा 27 से

बेंगलूरु. ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर भाजपा 27 नवंबर से 3 दिस बर तक ग्राम स्वराज्य यात्रा निकालेगी। प्रदेश महासचिव एन रविकुमार के मुताबिक इसके लिए उपमुख्यमंत्री गोविंद कारजोल, प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, आवास मंत्री वी सोमण्णा, सांसद शोभा करंदलाजे तथा बीवाई विजयेंद्र के नेतृत्व में 5 टीमें गठित की गई है। बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं के सहयोग से राज्य के सभी जिलों में यह यात्रा निकाली जाएगी। हर टीम को 5 जिलों की यात्रा का दायित्व सौंपा गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो